फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM captain amarinder singh on chandigarh stalking case

सीएम कैप्टन बोले- न हो सियासी दबाव, पुलिस को जांच के लिए दिया जाए खुला हाथ

Wed, 09 Aug 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Aug 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM captain amarinder singh on chandigarh stalking case
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरियाणा भाजपा प्रधान के बेटे की ओर से चंडीगढ़ में देर रात एक युवती का पीछा करने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस को खुला हाथ देने की मांग की। इसके साथ ही कहा कि पुलिस पर किसी तरह का दबाव बनाने का प्रयास न किया जाए।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि इस मामले में पुलिस को स्वतंत्र ढंग से काम करने देना चाहिए। कैप्टन ने कहा कि आरोपियों, जिनमें हरियाणा भाजपा प्रधान का बेटा भी शामिल है, के खिलाफ आरोप घटाने का प्रयास नहीं करना चाहिए। इस मामले में किसी भी तरह की सियासी दखलंदाजी न की जाए। कानून केमुताबिक इस मामले में निष्पक्ष ढंग से जांच केलिए पुलिस की सक्षम अथॉरिटी होनी चाहिए।
विज्ञापन


इस मामले में नैतिकता के आधार पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह केइस्तीफे की मांग को रद्द करते हुए कैप्टन ने इसे फिजूल बताया। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी कोने में ऐसे गैर जिम्मेदाराना रवैये वाले मामले में किसी पार्टी नेता के बेटे की शमूलियत हो तो उसके लिए राजनाथ सिंह को कैसे दोषी ठहराया जा सकता है। सीएम ने सांसद किरण खेर से भी संक्षिप्त मुलाकात में अपील की कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कानून केतहत कठोरता से निपटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed