फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann written to Union Minister Giriraj Singh demanding to increase wages of MGNREGA

Punjab: सीएम भगवंत मान ने की मनरेगा का मानदेय बढ़ाने की मांग, केंद्रीय मंत्री गिरिराज को लिखा पत्र

Fri, 07 Jul 2023 02:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 07 Jul 2023 02:11 PM IST
सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को पत्र लिखकर मनरेगा का मानदेय बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann written to Union Minister Giriraj Singh demanding to increase wages of MGNREGA
पंजाब के सीएम भगवंत मान - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट (मनरेगा) के तहत नोटीफाई की गई मजदूरी दर को बढ़ाकर अकुशल कृषि श्रमिकों के लिए पंजाब द्वारा नोटीफाई की गई 381.06 रुपये की दर के समान करने की मांग की है। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने इस स्कीम के अंतर्गत मजदूरों के लिए नोटीफाई की गई दरों को बहुत कम बताते हुए इनमें विस्तार करने की मांग की है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य हरियाणा के लिए 357 रुपये के मुकाबले पंजाब राज्य के लिए 303 रुपये मजदूरी दर नोटीफाई की गई है। दोनों राज्यों की भौगोलिक और आर्थिक स्थितियां एक ही जैसी हैं लेकिन इसके बावजूद यह अंतर स्कीम की शुरुआत से ही मौजूद है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब राज्य श्रम विभाग की तरफ से नोटीफाइड अकुशल खेती मजदूरों की 381.06 रुपये मेहनताना दर, मनरेगा की मजदूरी दर की अपेक्षा भी अधिक है। इससे पता चलता है कि इस स्कीम के लाभार्थियों को उनका बनता हक देने से इन्कार किया जा रहा है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हरियाणा में अकुशल श्रमिकों को पंजाब के मुकाबले एक ही जैसे काम के लिए अधिक अदायगी होती है, जो श्रमिकों के साथ बेइंसाफी है इसलिए मुख्यमंत्री ने मामले की दोबारा जांच करवाने और पंजाब की मेहनताना दरों को हरियाणा के बराबर या पंजाब राज श्रम विभाग की मेहनताना दरों के बराबर बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री के दखल देने की मांग की है।


उन्होंने कहा कि मेहनताना में विस्तार लाभार्थियों की रोजी-रोटी के आधार को बेहतर बनाने समेत उनको इस योजना के अंतर्गत उत्साह के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्रीय मंत्री पंजाब के जायज दावे पर हमदर्दी से विचार करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed