फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann said only 30 people are running the country

Punjab: भगवंत मान बोले- पीएम, गृह मंत्री और 28 राज्यपाल ही चला रहे पूरा देश, लोकतंत्र में यह खतरनाक प्रवृत्ति

Fri, 28 Jul 2023 01:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Jul 2023 01:14 AM IST
सार

भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मणिपुर में हो रही दुर्भाग्यपूर्ण और जघन्य घटनाओं का संज्ञान लेने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब मणिपुर जल रहा था, तब देश के प्रधानमंत्री दूसरे देशों की यात्रा का आनंद ले रहे थे।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann said only 30 people are running the country
पंजाब के सीएम भगवंत मान। (फाइल फोटो) - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मोदी एंड कंपनी देश में लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है। उन्होंने कहा कि अगर देश को प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और उनके 28 राज्यपालों को ही चलाना है तो चुनाव कराने पर पैसा क्यों बर्बाद किया जाए। यह लोकतंत्र में एक खतरनाक प्रवृत्ति है, जिसे तुरंत रोकने की जरूरत है। 

विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में शामिल हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्तारूढ़ गठबंधन ने सांसदों को सार्वजनिक चिंता के मुद्दे उठाने की अनुमति नहीं दी। मणिपुर की शर्मनाक घटना भाजपा की विभाजनकारी और नफरत फैलाने की नीति का नतीजा है। यह देश और जनता के हित में नहीं है क्योंकि इसके बुरे परिणाम सामने आएंगे। 
विज्ञापन


मणिपुर में कानून व्यवस्था खराब होने के चलते तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। राज्यपाल मणिपुर में तब क्या कर रहे थे, जब कानून-व्यवस्था पूरी तरह खराब हो गई थी। उन्होंने कहा कि गैर-भाजपा शासित राज्यों के राज्यपाल, राज्यों के रोजमर्रा के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं और चुनी हुई सरकारों को काम नहीं करने दे रहे हैं। इसके विपरीत, मणिपुर के राज्यपाल वहां हो रही जघन्य घटनाएं सिर्फ मूक दर्शक बनकर देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुर्मू से अपील- मणिपुर में लगाएं राष्ट्रपति शासन

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मणिपुर में हो रही दुर्भाग्यपूर्ण और जघन्य घटनाओं का संज्ञान लेने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब मणिपुर जल रहा था, तब देश के प्रधानमंत्री दूसरे देशों की यात्रा का आनंद ले रहे थे। भगवंत मान ने कहा कि यह इस संकट से निपटने के प्रति मोदी सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed