फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann released Punjab Vision Document-2047

पंजाब विजन दस्तावेज-2047: सीएम भगवंत मान ने रखा 10 प्रतिशत विकास दर का लक्ष्य, कहा-होगी पंजाब की तरक्की

Wed, 14 Jun 2023 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 14 Jun 2023 12:47 PM IST
सार

पंजाब में सेवा क्षेत्र, तेज रफ्तार वाली सेवाओं जैसे कि बीपीओ, ऑनलाइन शिक्षा, सोशल मीडिया और मनोरंजन समेत सूचना प्रौद्यौगिकी अधारित सेवाओं ( आईटीईएस) विकसित की जाएंगी। सेवा क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगकियों का प्रयोग को भी उत्साहित किया जाएगा।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann released Punjab Vision Document-2047
पटियाला पहुंचे सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब को खुशहाल और प्रगतिशील बनाने के लिए सीएम भगवंत मान ने पंजाब विजन दस्तावेज-2047 जारी किया है। सीएम ने कहा कि दस्तावेज के मुताबिक अर्थव्यवस्था की विकास दर को साल 2030 तक वार्षिक 7.5 प्रतिशत और 2047 तक 10 प्रतिशत हासिल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


इस दस्तावेज का मकसद साल 2030 तक निवेश जीएसडीपी अनुपात को 25 प्रतिशत पर लाना है। साथ ही सूबे में निवेश के माहौल को सुधार कर और औद्योगिक प्रोजेक्टों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर साल-2047 तक पंजाब के निवेश-जीएसडीपी अनुपात को 32 प्रतिशत तक बहाल करना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: लुधियाना से 8.49 करोड़ की डकैती के पांच आरोपी काबू, 60 घंटे के अंदर सुलझा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा क्षेत्र, तेज रफ्तार वाली सेवाओं जैसे कि बीपीओ, ऑनलाइन शिक्षा, सोशल मीडिया और मनोरंजन समेत सूचना प्रौद्यौगिकी अधारित सेवाओं ( आईटीईएस) विकसित की जाएंगी। सेवा क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगकियों का प्रयोग को भी उत्साहित किया जाएगा। रोजगार निपुणता और स्टार्ट-अप इको-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहन देकर और उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच तालमेल पैदा करके बढ़िया नौकरियां पैदा करने को भी यकीनी बनाया जाएगा। इस दस्तावेज में चिह्नित किए गए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सूबा सरकार कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। उम्मीद है कि यह दस्तावेज सूबे को उच्च आर्थिक विकास की पटरी पर लाएगा, जिससे पंजाब की तरक्की और इसके लोगों की खुशहाली को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

इन क्षेत्रों में भी किया जाएगा काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सेक्टरों में अर्थव्यवस्था, वित्त, उद्योग, रोजगार, कृषि, ग्रामीण विकास, स्थिर शहर और कम्यूनिटीज, बुनियादी ढांचा, सामूहिक और बराबरी वाली शिक्षा, सेहत बुनियादी ढांचा और प्रबंध, लिंग समानता की प्राप्ति, कुदरती स्रोत, किफायती और स्वच्छ ऊर्जा शामिल हैं। इसी तरह जलवायु और कुदरती स्रोत संभाल, तकनीकी तरक्की, शासन, सुरक्षा और सुरक्षित यातायात प्रबंधन प्रणाली को भी इसमें शामिल किया गया है। इस दस्तावेज का व्यापक उद्देश्य नागरिकों को सम्मानजनक जीवन व्यतीत करना है। इस विजन की भावना गरीबी और भुखमरी का खात्मा, रोजी-रोटी और आसरा यकीनी बनाना, सभी के लिए बराबर और मानक शिक्षा और सेहत सुविधाओं का प्रबंध, अपेक्षित सेनिटेशन नेटवर्क और बिजली की उपलब्धता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed