फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab cm Bhagwant Mann likely to announce 300 units of free electricity for Punjab tomorrow

पंजाब: कल पूरा होगा भगवंत मान सरकार का एक माह, 300 यूनिट मुफ्त बिजली का एलान संभव 

Fri, 15 Apr 2022 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 12:42 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने बताया कि मान ने पंजाब में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

विज्ञापन
Punjab cm Bhagwant Mann likely to announce 300 units of free electricity for Punjab tomorrow
सीएम भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को राज्य के लोगों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा कर सकते हैं। भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार शनिवार को ही अपने शासन का एक महीना पूरा करेगी। इससे पहले गुरुवार को जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मान ने कहा था कि 16 तारीख को हम पंजाब के लोगों को एक बड़ी खुशखबरी देंगे। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने बताया कि मान ने पंजाब में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। बता दें पिछले महीने संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में आप द्वारा पंजाब में किए गए प्रमुख वादों में से 300 यूनिट तक हर घर को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना एक बड़ा वादा था। इससे पहले मान ने पिछले महीने राज्य में घर-घर राशन वितरण योजना शुरू की, जो चुनावों में आप का प्रमुख अभियान एजेंडा भी था।  

विज्ञापन

अभी बीज बोया है... थोड़ा वक्त तो दो

गुरुवार को जालंधर में चुनावी वादों से जुड़े सवालों का मजाकिया लहजे में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि अभी तो बीज बोया है और अभी पूछ रहे हो कि आम क्यों नहीं लगे? थोड़ा वक्त तो दो। सारे चुनावी वादे पूरे किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की केजरीवाल से बैठक पर भी दिया था जवाब

पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के चीफ सेक्रेटरी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक पर मचे घमासान पर मान ने कहा कि सारे अधिकारियों को मैंने दिल्ली भेजा था। उन सभी अधिकारियों को बेहतर ट्रेनिंग के लिए दिल्ली भेजा गया था क्योंकि शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनकी स्पेशलाइजेशन है। जहां अच्छी चीज सीखने को मिलेगी मैं अपने अधिकारियों को वहां भेजूंगा। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि ये अफसर दूसरे राज्य में गए हैं। ये वही अफसर थे जो पहले ट्रेनिंग के लिए तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी गए थे। मान ने कहा कि 16 अप्रैल को आपको सब पता चल जाएगा कि हमारे अधिकारी दिल्ली क्यों गए थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed