फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann in Gurdaspur inaugurate railway overbridge in Dinanagar

CM मान ने किया दीनानगर में नए रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन: 51.74 करोड़ रुपये से हुआ तैयार, सामरिक दृष्टि से अहम

Mon, 29 Jul 2024 04:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 04:03 PM IST
सार

51.74 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कार्य पूरा किया गया है। यह ओवरब्रिज दीनानगर शहर को बॉर्डर एरिया के गांवों के साथ जोड़ेगा।  
 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann in Gurdaspur inaugurate railway overbridge in Dinanagar
रेलवे ब्रिज का उद्घाटन करते सीएम मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐतिहासिक शहर दीनानगर में यातायात को सुचारु बनाने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दीनानगर रेलवे स्टेशन के पास अमृतसर-पठानकोट रेलवे सेक्शन पर नए बने रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन कर इसे लोगों को समर्पित किया।

विज्ञापन


51.74 करोड़ रुपये की लागत से बने इस रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन कर मुख्यमंत्री मान ने शहरवासियों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है। इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण गुरदासपुर जिले के दीनानगर रेलवे स्टेशन के पास अमृतसर-पठानकोट रेलवे सेक्शन पर सी-60 लेवल क्रॉसिंग पर किया गया है। इस काम में रेलवे वाले हिस्से के साथ जुड़ती सड़कों का काम शामिल है और इस पर पूरा पैसा पंजाब सरकार ने खर्च किया है। यह 7.30 मीटर लंबा और 10.5 मीटर चौड़ा प्रोजेक्ट 2019 में शुरू हुआ था और तय समय पर पूरा हो गया है।
विज्ञापन


इस रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों तरफ 0.75 मीटर चौड़ा फुटपाथ बनाया गया है और दोनों तरफ सर्विस रोड और हाईवे लाइट की भी व्यवस्था की गई है। ब्रिज के नीचे पेवर टाइलों से उचित पार्किंग बनाई गई है। यह प्रोजेक्ट शहरवासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और यातायात को सुचारु करने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण से अमृतसर-पठानकोट रेलवे लाइन पर सी-60 लेवल क्रॉसिंग खत्म हो जाएगी। इससे सीमावर्ती गांवों से दीनानगर शहर तक आने वाले लोगों के लिए सुगम परिवहन सुविधा होगी। यह सेना के आवागमन के लिए एक रणनीतिक मार्ग भी बनेगा, जिससे देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed