फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann Delhi Cm Arvind Kejriwal to inaugrate 400 mohalla Clinic in Punjab today all update

Punjab: पंजाब में 400 मोहल्ला क्लीनिक शुरू, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर से की शुरुआत

Fri, 27 Jan 2023 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 27 Jan 2023 02:12 PM IST
सार

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ 400 मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पंजाब में मोहल्ला क्लीनिकों की संख्या 500 हो गई।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann Delhi Cm Arvind Kejriwal to inaugrate 400 mohalla Clinic in Punjab today all update
मोहल्ला क्लीनिक के उद्घाटन अवसर पर बोलते अरविंद केजरीवाल। - फोटो : twitter @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब में आज दूसरे चरण में 400 मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन किया गया। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार की योजनाओं की सराहना की और कहा कि हमने जो वादा किया, वो पूरा किया।

विज्ञापन


वहीं सीएम भगवंत मान ने सुबह ट्वीट किया- लोगों के पैसे लोगों के नाम!  आज पंजाब में 400 आम आदमी क्लीनिक और खुलने जा रहे हैं... अब कुल 500 आम आदमी क्लीनिक लोगों की सेवा के लिए समर्पित होंगे.. जहां लोगों को मुफ्त और अच्छा इलाज मिलेगा... हम जो कहते हैं, करते हैं।
विज्ञापन

 

पठानकोट में खोले 10 नए क्लीनिक
पठानकोट में 15 अगस्त को दो आम आदमी क्लीनिक खोले गए थे। 27 जनवरी को जिलेभर में 10 क्लीनिक और खोले गए। इनमें से सात विधानसभा हलका भोआ, 2 पठानकोट और 1 सुजानपुर हलके में खोला गया। हलका भोआ के सभी क्लीनिकों का कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क, पठानकोट में पंजाब टूरिज्म डेवलपमेंट कार्पोरेशन चेयरमैन विभूति शर्मा और जिला प्लानिंग बोर्ड चेयरमैन रोहित स्याल ने उद्घाटन किया। सुजानपुर के इकलौते क्लीनिक का शुभारंभ अमित मंटू ने किया। 

कपूरथला: 14 नए आम आदमी क्लीनिक समर्पित
पंजाब सरकार ने कपूरथला जिले में 14 और आम आदमी क्लीनिक शुरू किए हैं। डीसी कपूरथला विशेष सारंगल ने पलाही फगवाड़ा में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि दो क्लीनिक पहले से चल रहे हैं। क्लीनिक में 48 तरह की जांच और 105 तरह की दवाएं मुफ्त उपलब्ध हैं।

सिविल सर्जन डॉ. गुरिंदरबीर कौर ने कहा कि इन आम आदमी क्लीनिकों में एक मेडिकल अधिकारी, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति की गई है। ओपीडी सेवाओं के अलावा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुविधाएं, टीकाकरण सुविधाएं, परिवार नियोजन सेवाएं, मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। 

गढ़शंकर में खुले छह क्लीनिक
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने गांव पोसी में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस दौरान एसडीएम प्रीतइंदर सिंह और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघबीर सिंह भी मौजूद रहे। जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने कहा कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में छह क्लीनिक गांव पदराना, बिंजों, रामपुर, पोसी, मोरांवाली और गांव बट्ठल में खोले गए हैं।

फतेहगढ़ साहिब में 14 नए आम आदमी क्लीनिक खुले
फतेहगढ़ साहिब में 14 नए आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं। फतेहगढ़ साहिब में विधायक लखवीर सिंह राय ने क्लीनिक लोकार्पित किए हैं। बाड़ा सरहिंद, भमारसी बुलंद, संगतपुर सोढि़यां, मुलेपुर, नबीपुर, बलाड़ी व भगड़ाना में नए आम आदमी क्लीनिक का निर्माण किया गया है। इसी तरह सब-डिवीजन बस्सी पठाना में विधायक रुपिंदर सिंह हैपी ने नंदपुर कलौड़, नौगांवां, भड़ी, नानोवाल और संघोल में आम आदमी क्लीनिक लोकार्पित किए। 

लुधियाना में खुले 34 नए मोहल्ला क्लीनिक
लुधियाना जिले में शुक्रवार से 34 नए मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं। इसके बाद जिले में कुल क्लीनिकों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। पहले चरण में शहर के भीतर छह और बाहरी इलाकों में तीन मोहल्ला क्लीनिक खोले गए थे। ये सभी नई जगहों पर बनाए गए थे। मगर इस बार शहरी और ग्रामीण इलाकों की पीएचसी (प्राइमरी हेल्थ सेंटर) को ही मोहल्ला क्लीनिक में तबदील किया गया है।

विज्ञापन

जालंधर में संख्या हुई 38
जालंधर में शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. रमन शर्मा ने जिले में नए खुले 32 आम आदमी क्लीनिकों के स्टाफ से बैठक की और कहा कि शनिवार से यहां ओपीडी शुरू करें। जालंधर जिले में 15 अगस्त 2022 को छह मोहल्ला क्लीनिक खोले गए थे जिसमें दो शहरी और चार ग्रामीण एरिया में थे, अब 32 मोहल्ला क्लीनिक शनिवार से शुरू होंगे, जिसमें 26 ग्रामीण एरिया में और छह शहरी एरिया में खोले गए हैं। आम आदमी क्लीनिक की जिले की संख्या 38 हो गई है। 

श्री चमकौर साहिब में खुले चार और मोहल्ला क्नीनिक
आम आदमी क्लीनिक के उद्घाटन करते हुए श्री चमकौर साहिब से विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने कहा कि लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विधायक ने अमराली गांव में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चार और क्लीनिक खोले गए हैं। इनमें अमराली, बर्माजरा, सुरतापुर और बूथगढ़ शामिल हैं। इनमें 42 तरह की टेस्ट और 90 किस्म की दवाएं उपलब्ध होंगी।

आम आदमी क्लीनिक नई क्रांति की शुरुआत: दिनेश
आम आदमी क्लीनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत है। ये शब्द विधायक दिनेश चड्ढा ने गांव पुरखली में नवनिर्मित आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए कहे। आम आदमी क्लीनिक प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में मददगार साबित हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed