फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann congratulated hockey team on winning gold medal

हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण पदक: भगवंत मान ने दी बधाई, कहा- यह गर्व की बात, कैप्टन समेत 10 खिलाड़ी पंजाब से

Fri, 06 Oct 2023 08:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Oct 2023 08:57 PM IST
सार

भगवंत मान ने कहा कि एशियाई खेलों के 72 साल के इतिहास में राज्य के खिलाड़ियों का सबसे शानदार खेल प्रदर्शन रहा है, क्योंकि अब तक पंजाब के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल मुकाबलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य मिलाकर कुल 18 पदक जीते हैं।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann congratulated hockey team on winning gold medal
सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नौ साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम (पुरुष) को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समूचे देश, खासकर पंजाब के लिए ऐतिहासिक पल है, क्योंकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह समेत टीम में 10 खिलाड़ी पंजाब के हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों के अलग-अलग मुकाबलों में अब तक सात स्वर्ण पदक जीते हैं। इस पदक के साथ राज्य के खिलाड़ियों ने साल 1951 में नई दिल्ली और साल 1962 में जकार्ता के एशियाई खेलों में सात-सात स्वर्ण पदक जीतने की बराबरी कर ली है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियाई खेलों के 72 साल के इतिहास में राज्य के खिलाड़ियों का सबसे शानदार खेल प्रदर्शन रहा है, क्योंकि अब तक पंजाब के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल मुकाबलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य मिलाकर कुल 18 पदक जीते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि हॉकी टीम की यह ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रीय खेल की पुरातन शान बहाल करने के लिए रास्ता साफ करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को सरकार की नीति के मुताबिक नकद इनाम दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed