फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab cm Bhagwant Mann announced that all properties of Pearl Chit Fund in Punjab confiscated.

PACL Scam: पर्ल्स ग्रुप पर एक्शन, संपत्तियों को कब्जे में लेकर बेचने का आदेश, लोगों को मिलेंगे अपने पैसे

Thu, 29 Jun 2023 04:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 29 Jun 2023 04:10 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा फैसला लेते हुए एलान किया है कि पर्ल चिट फंड की पंजाब में मौजूद सभी प्रॉपर्टी को जब्त किया जाएगा। मान ने कहा कि जो लोग फ्रॉड के शिकार हुए हैं, ये संपत्ति बेचकर उन्हें पैसा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Punjab cm Bhagwant Mann announced that all properties of Pearl Chit Fund in Punjab confiscated.
पंजाब के सीएम भगवंत मान - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने पर्ल्स ग्रुप के मालिकाना हक वाली संपत्तियां जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिन्हें बेचकर पर्ल्स ग्रुप की धोखाधड़ी का शिकार लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन


गुरुवार को इस संबंध में विवरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर्ल्स ग्रुप से प्रदेश के लोगों से लूटे गए एक-एक पैसे की वसूली करेगी। उन्होंने बताया कि अलग-अलग जिलों में पर्ल्स ग्रुप की संपत्तियों की पहचान की जा चुकी है और इन संपत्तियों का कब्जा लेने के लिए कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


मान ने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड में लाल एंट्री की गई हैं ताकि कोई भी इन संपत्तियों की खरीद-फरोख्त न कर सके। उन्होंने कहा कि इस ग्रुप ने सूबे के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है और इसे हर हाल में लोगों के प्रति जवाबदेह बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता को यकीनी बनाने के लिए जमीनी स्तर पर राजस्व रिकॉर्ड की पहले ही जांच की जा चुकी है। मान ने कहा कि इस कार्य को पहल के आधार पर किया गया है ताकि सरकार की तरफ से यह संपत्तियां जब्त की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को इस काम को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए समूची प्रक्रिया की निजी तौर पर निगरानी करने का निर्देश दिया है। मान ने कहा कि यह संपत्तियां बेची जाएंगी और लोगों का एक-एक पैसा उनको वापस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार यह यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है कि लोगों का पैसा उन्हें वापस किया जाए और कंपनी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि धोखाधड़ी करने वाली अन्य कंपनियों को भी सबक मिल सके।


पंजाब के 10 लाख लोगों से ठगी, 2297 संपत्तियों की पहचान

चिटफंड कंपनी के रूप में पर्ल्स ग्रुप ने लोगों को निवेश के बदले जमीन देने का सब्जबाग दिखाकर देशभर में करीब 5.50 करोड़ लोगों से ठगी की। इनमें पंजाब के करीब 10 लाख लोग भी ठगी का शिकार हुए और पर्ल्स ग्रुप निवेशकों को जमीन अलॉटमेंट के फर्जी कागजात थमाकर करीब 60 हजार करोड़ रुपये हड़प कर फरार हो गई थी। इस साल जनवरी में पर्ल्स ग्रुप के मालिक निर्मल सिंह भंगू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकार बनते ही पर्ल्स ग्रुप के मामले में जांच का आदेश दिया था और राज्य में पर्ल्स ग्रुप की चल-अचल संपत्तियां जब्त करने को कहा था ताकि पीड़ितों को उनके पैसे की भरपाई की जा सके। 

पिछले महीने भी मुख्यमंत्री मान ने इस मामले की जांच विजिलेंस को सौंपते हुए ग्रुप की सभी संपत्तियों को कानूनी अड़चन दूर करके कब्जे में लेने को कहा था। इससे पहले मुख्यमंत्री ने इस साल 22 फरवरी को भी एक वर्चुअल बैठक करके सभी डिप्टी कमिशनरों को अपने-अपने जिलों में पर्ल्स ग्रुप की सभी जायदादों की पहचान करने को कहा था, उस समय भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि प्रभावित लोगों को उनका एक-एक पैसा वापस दिलाया जाएगा। गौरतलब है कि भगवंत मान जब सांसद थे, तब उन्होंने पर्ल्स ग्रुप की धोखाधड़ी का मामला लोकसभा में भी उठाया था। 

पर्ल्स ग्रुप की सूबे में 2297 संपत्तियों की शिनाख्त की जा चुकी है। इन्हें विजिलेंस ने सभी जिला उपायुक्तों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर कब्जे में लेने को कहा है। इससे पहले पंजाब सरकार द्वारा इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त लोढा कमेटी को सहयोग करने की बात सामने आई थी। इसके तहत पर्ल्स ग्रुप की प्रॉपर्टी बेचकर निवेशकों को उनका पैसा लौटाए जाने की बात कही। गौरतलब है कि लोढ़ा कमेटी के पास करीब डेढ़ लाख निवेशक पहुंचे और इसके बाद कमेटी द्वारा पंजाब सरकार को पर्ल्स ग्रुप की प्रॉपर्टी नीलाम करने को कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed