फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab cm badal criticized rahul gandhi love for farmers

सीएम बादल बोले, राहुल का किसान प्रेम सियासी स्टंट

Tue, 23 Jun 2015 02:17 PM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
जगदीश जोशी/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर) Updated Tue, 23 Jun 2015 02:17 PM IST
विज्ञापन
punjab cm badal criticized rahul gandhi love for farmers

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि राहुल गांधी का किसानों के प्रति अचानक उपजा प्रेम महज एक सियासी स्टंट है।

विज्ञापन


सीएम ने कांग्रेस खास तौर पर गांधी परिवार को किसानों की दुर्दशा के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस सरकार की खराब नीतियों के कारण ही आज किसान भारी कर्ज के बोझ तले दबे हैं। जिनकी वजह से आज किसान संकट में है, वही आज उनकी दुर्दशा पर नकली आंसू बहा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सोमवार को लंबी हलके में संगत दर्शन कार्यक्रम के दूसरे दिन गांव भीटीवाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि फतेहगढ़ साहिब में मृतक किसान सुरजीत सिंह के परिजनों के साथ हमदर्दी जताने आना भी राहुल की सियासी ड्रामेबाजी थी। इसका उद्देश्य सिर्फ मीडिया और लोगों की नजरों में आना था।
विज्ञापन


राहुल यहां किसानों के मसले हल करने आए थे। बादल बोले कि जब लोगों ने उन्हें सत्ता से खदेड़ दिया है तब राहुल किसानों की मुश्किलों की बातें कर रहे हैं। उस समय वह कहां थे, जब उनकी खुद की सरकार किसानों के हितों पर कुल्हाड़ी चला रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि खेती लागतों की दिन-प्रतिदिन बढ़ रही कीमत औा कम फायदेमंद समर्थन मूल्य ने खेतीबाड़ी को गैर मुनाफे वाला धंधा बना दिया है।

बिजली मुद्दे पर सवाल को तैयार हूं
सीएम ने कहा कि वह विपक्ष द्वारा बिजली के मुद्दे को विधानसभा में उठाए जाने वाले किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लोकतांत्रिक प्रणाली में विपक्ष को पूरा अधिकार होता है और सूबा सरकार ऐसे मतों का प्राथमिक जवाब देगी।


बादल बोले कि वह हमेशा से ही विपक्ष का सम्मान करते आए हैं और किसी भी तरह की बहस को तैयार रहते हैं। किसानों को धान सीजन के दौरान बिजली देने संबंधी पंजाब राज्य बिजली निगम द्वारा किए गए व्यापक प्रबंधों पर संतुष्टि जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि सूबा सरकार इस सीजन के दौरान किसानों और घरेलू खपतकारों को पूरी बिजली मुहैया करवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed