{"_id":"5900ce844f1c1b18698b4569","slug":"punjab-chief-minister-on-private-institution","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन की तल्ख टिप्पणी, परफॉर्म करो, या फिर बंद करो शिक्षा की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन की तल्ख टिप्पणी, परफॉर्म करो, या फिर बंद करो शिक्षा की दुकानें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Apr 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विद्यार्थियों के भविष्य से खेल कर पैसा कमाने में लगे निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि कॉलेज प्रबंधक या तो परफॉर्म करें या फिर ये दुकानें बंद कर दें। चिकित्सा शिक्षा व सेहत विभाग की रिव्यू मीटिंग के दौरान सीएम ने खासतौर पर विवादों में उलझे ज्ञान सागर व चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज के संबंध में ये निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि दाखिला प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन और स्तरीय शिक्षा न देने वाले कॉलेजों को बंद करवाया जाएगा। किसी को भी विद्यार्थियों के भविष्य से खेलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि कोताही बरतने वाले नर्सिंग कॉलेजों पर कार्रवाई की गई है।
सीएम ने विभागीय सचिव से कहा कि चिकित्सा शिक्षा केलिए आरक्षित केंद्रीय फंड का इस्तेमाल सरकारी कॉलेजों के बुनियादी ढांचे के विकास में किया जाए। मुख्य सचिव से भी कॉलेजों को फंड देने की संभावना तलाशने को कहा।

मेडिकल कॉलेजों के लिए फंड के इंतजाम करने के निर्देश
कैप्टन अमरिंदर सिंह
सीएम ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वीसी से कहा कि मेडिकल कॉलेजों में सुधार को विभाग के साथ मिल कर रूपरेखा तैयार करें। इसके लिए डॉ. नरेश त्रेहन से भी सलाह ली जाए। सीएम ने आयुर्वेदिक कॉलेज पटियाला की हालत में सुधार को कदम उठाने के निर्देश दिए। पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस को वेदांता जैसे नामी ग्रुप को देने का सुझाव दिया।
ई-गवर्नेंस पर जोर देते हुए सीएम ने सभी मरीजों का रिकार्ड कंप्यूटराइज करने के निर्देश दिए। आधार कार्ड से जोड़ कर इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट हेल्थ कार्ड शुरू किया जाए। सीएम ने मेडिकल कॉलेजों के सुपर स्पेशलिस्ट के वेतन में संशोधन की संभावना तलाशने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में गायनी, रेडियोलॉजी, फिजियोथेरेपी के शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू किए हैं।