फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh meeting Prime Minister Narendra Modi in Delhi

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम कैप्टन अमरिंदर, कृषि कानून वापस लेने की मांग की

Wed, 11 Aug 2021 08:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Aug 2021 08:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान विवादित तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग की। साथ ही पीएम मोदी के सामने किसानों को मुफ्त कानूनी सहायता श्रेणी में लाने के लिए संशोधन की मांग भी उठाई। 

विज्ञापन
Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh meeting Prime Minister Narendra Modi in Delhi
पीएम मोदी से मिले सीएम कैप्टन - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बुधवार को मुलाकात के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तत्काल किसान आंदोलन को समाप्त कराने के लिए कदम उठाने और हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कृषि कानून में संशोधन की भी मांग की। उनका कहना है कि किसानों को मुफ्त कानूनी सहायता मुहैया कराई जाए। प्रधानमंत्री के साथ बुधवार शाम हुई मुलाकात के दौरान कैप्टन ने अपनी मांगों से संबंधित दो अलग-अलग पत्र उन्हें सौंपे हैं। जिसमें उन्होंने इस बात की मांग की है कि जो किसान 26 नवंबर से दिल्ली और पंजाब में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ धरना प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे हैं उनके लिए सही कानूनी आम सहमति बनाई जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पीएम का ध्यान इस ओर भी आकर्षित किया कि इतने समय से चल रहे इस आंदोलन की कीमत 400 से अधिक किसान और कृषि मजदूरों ने जान देकर चुकाई है। किसानों को रोकने के लिए जो पुलिस और सुरक्षा बल तैनात हैं उन्होंने उनपर अत्याचार किया है जो कि बहुत घिनौना कृत्य रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने प्रधानमंत्री से इस बात का भी अनुरोध किया कि सरकार प्रभावित किसानों पर ध्यान देने के साथ सही समाधान निकाले। उन्होंने बताया कि आंदोलन के चलते राज्य की आर्थिक गतिविधियों पर भी असर है। कैप्टन ने कहा कि उन्होंने पहले भी इस विषय को लेकर पीएम से समय मांगा था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिले।

मुख्यमंत्री ने अपने दूसरे पत्र में चिंता जताई है कि किसान बिखरी हुई खेती की जमीन और दलालों के बीच फंसकर रह गया है। किसान इस समय चिंतित और परेशान है क्योंकि उनके आय के साधन रुक गए हैं। 

सरकार सेंट्रल लीगल सर्विस अथारिटी एक्ट के तहत उन किसानों की मदद करे जो मरने के लिए मजबूर हैं। सीएम का कहना है कि कानूनी सहायता से हम परेशान किसानों की कानूनी मदद कर सकते हैं। कैप्टन ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि किसानों की मदद के लिए विभिन्न मंत्रालयों को निर्देशित करें कि वे किसानों के हितों की भलाई के लिए सोचे।

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में डीएपी और वैक्सीन की कमी और बठिंडा में ड्रग पार्क का मुद्दा उठाया था। ये तीनों अभी लंबित हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही तीनों मुद्दों का समाधान हो जाएगा। 

कैप्टन ने यह भी जानकारी दी कि अमृतसर के एक निजी अस्पताल में जब ऑक्सीजन की कमी थी तभी छह लोगों की मौत हो गई थी। उस समय हमने 70 टन ऑक्सीजन का उत्पादन किया लेकिन 300 टन की आवश्यकता थी। अब हम 400 टन ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। अब कोई समस्या नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed