{"_id":"599b00294f1c1bb9368b48e5","slug":"punjab-chief-minister-captain-amarinder-singh-fortis-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम कैप्टन ने मोहाली में कराया हेल्थ चेकअप, जेटली से मिलने दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम कैप्टन ने मोहाली में कराया हेल्थ चेकअप, जेटली से मिलने दिल्ली रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 22 Aug 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को फेज-8 स्थित फोर्टिस अस्पताल में अपनी जांच करवाने पहुंचे। उन्हें काफी समय से ब्लड प्रेशर की शिकायत है। इस मौके पर अस्पताल के डॉ. रजत शर्मा ने उनकी सेहत की जांच की। वहीं, सीएम की सुरक्षा के चलते पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
इस दौरान फोर्टिस अस्पताल के नजदीक से गुजरने वाली सड़कों को आवाजाही के लिए रोक दिया गया था। फेज-नौ से गुरुद्वारा अंब साहिब को जाने वाली सड़क भी बंद कर दी गई थी। इस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसी तरह गुरुद्वारा अंब साहिब जाने वाले संगत को भी बहुत परेशानी उठानी पड़ी।
कलगीधर सेवक जत्थे के प्रधान व धर्म प्रचार कमेटी मोहाली के प्रमुख जतिंदरपाल सिंह जेनी ने कहा कि भले ही सीएम आ रहे थे। लेकिन इस तरह सड़क को नहीं बंद करना चाहिए थे। उन्होंने कहा कि इससे सिख श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी है।

सीएम दिल्ली रवाना, आज जेटली से मिलेंगे
सीएम दिल्ली रवाना, आज जेटली से मिलेंगे
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को वह वित्तमंत्री अरुण जेटली से मुलाकात करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे।
सूबे की कर्ज सीमा बढ़ाने के मुद्दे को लेकर सीएम एक बार फिर दिल्ली गए हैं। पंजाब सरकार ने किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ करने का एलान किया है, जिसके लिए सरकार को दस हजार करोड़ अतिरिक्त चाहिए। पंजाब ने केंद्र से मांग की है कि सरकार को दस हजार करोड़ का अतिरिक्त कर्ज लेने की इजाजत दी जाए।