फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Chief Minister Captain Amarinder called an all-party meeting on February 2

किसान आंदोलन पर कैप्टन बनाएंगे एक राय, कल बुलाई सर्वदलीय बैठक

Mon, 01 Feb 2021 02:08 AM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Punjab Chief Minister Captain Amarinder called an all-party meeting on February 2
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पंजाब में किसान आंदोलन के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सभी राजनीतिक दलों की एक राय बनाने में जुट गए हैं। कैप्टन ने इसके लिए 2 फरवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें किसान आंदोलन पर सभी दलों की एक राय बनाने के साथ ही दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के साथ होने वाली हिंसा को लेकर भी चर्चा की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन


बैठक में कृषि कानूनों के मुद्दे और दिल्ली में ताजा घटनाओं के मद्देनजर किसान आंदोलन पर अगले रास्ते के लिए आम सहमति बनाई जाएगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बैठक सुबह 11 बजे पंजाब भवन में होगी और इसमें दिल्ली में चल रहे मौजूदा किसान आंदोलन से पैदा होने वाले घटनाक्रम खासकर गणतंत्र दिवस के मौके पर घटी हिंसा, सिंघु सीमा पर किसानों पर हमला और किसानों को बदनाम करने के लिए चलाई जा रही मुहिम जैसे अहम मसलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों को किसानों की हिमायत और पंजाब के हितों को मुख्य रखते हुए एकजुट होकर इस बैठक में शिरकत करने का न्योता देते हुए कहा कि कृषि कानूनों से पैदा हुआ संकट समूचे राज्य और इसके लोगों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि समूह पंजाबियों के साझे यत्नों और राज्य के सभी राजनीतिक दलों के एक साथ इस समस्या को प्रभावी ढंग से निपटने के साथ-साथ किसानों के हितों की रक्षा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इसमें बड़ी संख्या में पंजाब के किसानों को नुकसान हो रहा है, इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि सभी पार्टियां एक मंच पर आकर इस मसले पर साझी रणनीति बनाएं। यह समय अपना घमंड रखने का नहीं बल्कि अपने राज्य और लोगों को बचाने के लिए एकजुट होने का है।

एक दिन पहले बुलाई कैबिनेट बैठक
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2 फरवरी को होने वाली सर्वदलीय बैठक से एक दिन पहले 1 फरवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस संबंध में पंजाब सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि बैठक शाम चार बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। इसका एजेंडा बाद में जारी किया जाएगा।


हमारे किसान दिल्ली की सरहदों पर दो महीने से भी अधिक समय से अपनी जान कुर्बान कर रहे हैं। पुलिस उनकी पिटाई कर रही है और गुंडों द्वारा किसानों पर हमले किए जा रहे हैं। उनको प्राथमिक सुविधाओं से भी वंचित रखकर परेशान किया जा रहा है।
- कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed