फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Chandigarh Mausam Update global warming

तप रहे पंजाब-चंडीगढ़: ग्लोबल वार्मिंग ने बदला मौसम का पैटर्न; अब भी हम न समझे तो और बढ़ेगा प्रकृति का प्रकोप

Wed, 29 May 2024 01:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 29 May 2024 01:45 PM IST
सार

आसमान से बरसती आग से पंजाब-चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत उबल रहा है। पंजाब में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारा 49 डिग्री को पार कर गया है। मंगलवार को 49.3 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। 

विज्ञापन
Punjab Chandigarh Mausam Update global warming
पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब और चंडीगढ़ तप रहे हैं। पंजाब में पारा 50 डिग्री को छूने वाला है वहीं चंडीगढ़ में तापमान 44 डिग्री के पार जा चुका है। भीषण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि इस बार इतनी ज्यादा गर्मी क्यों पड़ रही है। अब तक बारिश क्यों नहीं हुई और ऐसी गर्मी कब तक जारी रहेगी। इन तमाम सवालों के जवाब चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एके सिंह और वैज्ञानिक डी शिवेंद्र सिंह ने दिए।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों ने गर्मी से बचने के उपाय भी बताए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), क्लीन एयर पंजाब और संस्था असर की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मौसम वैज्ञानिकों ने मानसून, क्लाउड सीडिंग से लेकर तमाम मुद्दों पर बात की। कहा कि ग्लोबल वार्मिंग ने मौसम का पैटर्न बदल दिया है। हमारी रोजमर्रा की आदतें, पराली जलाने, दुनिया में चल रहे युद्ध आदि ग्लोबल वार्मिंग का कारण बन रहे हैं। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एके सिंह से सवाल-जवाब
विज्ञापन


सवाल : इतनी गर्मी क्यों पड़ रही है?

जवाब : सबसे बड़ा कारण ग्लोबल वार्मिंग है। बीते कुछ सालों में प्रकृति के साथ किए गए छेड़छाड़ का नतीजा देखने को मिल रहा है। ग्रीन हाउसेज गैसों के बढ़ने से एक्सट्रीम वेदर कंडीशन बढ़ते जा रहे हैं। पिछले साल जुलाई महीने में हुई अत्यधिक बारिश हो या अब भीषण गर्मी, यह सब इसके ही नतीजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : इस भीषण गर्मी से राहत कब मिलेगी?
जवाब :
चंडीगढ़ में बारिश दो ही कारणों से होती है। पहला मानसून और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस)। मानसून आने में अभी एक महीने का समय है। पश्चिमी विक्षोभ की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। सिर्फ मॉनिटर किया जा सकता है। अभी कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ बनता नजर नहीं आ रहा है इसलिए अगले पांच-छह दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। अगले दो दिन भीषण गर्मी पड़ेगी। उसके बाद तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट आएगी लेकिन पारा 40 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। लोगों को फिलहाल गर्मी झेलनी होगी।

सवाल : इस भीषण गर्मी से बचने के लिए क्या करें?
जवाब :
सुबह दस से लेकर शाम चार बजे के बीच सीधे धूप में जाने से बचें। घर पर रहें। बाहर जाना मजबूरी है तो अपने साथ पानी की बोतल रखें। दही, नींबू पानी, लस्सी, जलजीरा, सत्तू, शरबत, आदि पिएं। खरबूज और तरबूज खाएं। हल्के रंग और ढीले कपड़े पहने। फास्ट फूड और बासी खाना खाने से बचें।

सवाल : मानसून कब तक आएगा?
जवाब :
राहत की बात है कि मानसून अभी तक अपने समय पर है। एक जून को मानसून केरल के तट पर आ जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि पंजाब और चंडीगढ़ में 27 से 30 जून के बीच चंडीगढ़ मानसून आ सकता है। इस बार ला-नीना कंडीशन बन रहे हैं। यह संकेत हैं कि अच्छी बारिश होगी। हालांकि अभी एक महीने इंतजार करना पड़ेगा।

सवाल : एसी में 8-10 घंटे रहने के बाद धूप में निकलना सुरक्षित है?
जवाब :
नहीं, 8 से 10 घंटे एसी में रहने के बाद अचानक धूप में जाने से हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है। जब तक एसी चलता रहता है, हम 20-24 डिग्री के तापमान में रहते हैं। बाहर इन दिनों पारा 44 डिग्री के पास है। एसी से निकलकर जैसे ही धूप में जाते हैं तो बॉडी को शॉक लगता है। एसी से निकलकर पहले किसी छांव की जगह पर दो-तीन मिनट रुकना चाहिए। उसके बाद धूप में जा सकते हैं। कार में से निकलने में भी ध्यान रखना चाहिए।


सवाल : क्लाउड सीडिंग और आर्टिफिशियल बारिश इसका हल है?
जवाब :
क्लाउड सीडिंग के लिए भी आसमान में बादल होने चाहिए। दुबई ने क्लाउड सीडिंग करके देखा और दुबई का जो हाल हुआ, वह सभी को मालूम है। क्लाउड सीडिंग एक महंगी तकनीक है। इसमें कई खतरे भी हैं। बारिश कितनी होगी और कहां तक होगी, इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। यह एक तरह से प्रकृति को चुनौती देने के बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed