फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab cabinet meeting will be held on Monday regarding flood

Punjab Flood: कल होगी पंजाब कैबिनेट की बैठक, अस्पताल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे सीएम मान

Sun, 07 Sep 2025 07:03 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 07 Sep 2025 07:03 PM IST
सार

पंजाब कैबिनेट की बाढ़ संकट को लेकर एक अहम बैठक सोमवार को आयोजित होगी। इस बैठक में सीएम मान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत जुड़ेंगे। 

विज्ञापन
Punjab cabinet meeting will be held on Monday regarding flood
भगवंत मान, सीएम पंजाब - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक कल, 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान के आधिकारिक आवास पर आयोजित होगी। इस बैठक में कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार यह बैठक राज्य के मौजूदा हालात और बाढ़ संकट को ध्यान में रखते हुए अहम होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान वर्तमान अस्पताल में भर्ती हैं और अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए हैं। वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे और महत्वपूर्ण निर्णयों में अपनी भूमिका निभाएंगे। पंजाब में बाढ़ संकट के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। अस्पताल से ही वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि लोगों की सेवा उनकी प्राथमिकता है और वह किसी भी परिस्थिति में अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को अस्पताल में हुए थे भर्ती 

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बीते शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सीएम मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण शुक्रवार शाम को होने वाली कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया था। इस मीटिंग में प्रदेश में बाढ़ के हालातों के चलते ही राहत कार्यों में तेजी लाने के संबंध में चर्चा की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Punjab Flood: 12 दिन बाद कल से खुलेंगे स्कूल... पर नहीं आएंगे विद्यार्थी, सरकार ने जारी किए नए दिशा निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed