फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Cabinet approved restructuring of five Departments

कैबिनेट का फैसला : पंजाब में पांच विभागों का होगा पुनर्गठन, 1875 नए पद होंगे सृजित

Fri, 19 Feb 2021 08:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Feb 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
Punjab Cabinet approved restructuring of five Departments
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पंजाब में पांच विभागों का पुनर्गठन किया जाएगा। शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। इस फैसले से विभागों में 1875 नए पदों का सृजन किया जाएगा। इससे विभिन्न विभागों में युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। बैठक में मौजूदा समय में 3720 पद जो अप्रासंगिक और गैर-तर्कसंगत हैं, उन्हें समाप्त किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में पुनर्गठन वाले पांच विभागों में राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास, योजना, सामाजिक न्याय सशक्तीकरण और अल्पसंख्यक और नागरिक उड्डयन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन के पुनर्गठन की योजना में मंत्रिमंडल ने डिवीजनल कमिश्नरों और डिप्टी कमिश्नरों के कार्यालयों के अलावा फरीदकोट डिवीजन के कमिश्नर में नई बनाई सब-डिवीजनों, तहसीलों और सब तहसीलों के दफ्तरों में अलग-अलग वर्गों के पदों को सृजन करना और समर्पण करने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग में अप्रासंगिक हो चुके 124 पदों की जगह पर 12 नए पदों का सृजन किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने पेशेवर सेवाओं से संबंधित 101 पद (महिला एवं बाल विकास विंग में 62 और सामाजिक सुरक्षा विंग में 39) आउटसोर्सिंग द्वारा भरने को भी मंजूरी दी है। इसी तरह योजना विभाग के पुनर्गठन की योजना मंजूर करते हुए अप्रासंगिक हो चुके 637 पदों की जगह पर 219 पदों (पंजाब राज योजना बोर्ड के पांच और आर्थिक और सांख्यिकी संगठन के 214) का सृजन किया है।

मंत्रिमंडल ने सामाजिक न्याय सशक्तीकरण और अल्पसंख्यक विभाग में फील्ड अधिकारियों को सशक्त करने और बहुसंख्यक कानूनी मामलों को सही तरीकों से निपटने के लिए कानूनी सेल को मजबूत करने के लिए इस विभाग के पुनर्गठन को भी मंजूरी दी है। पुनर्गठन योजना के अंतर्गत 285 अप्रासंगिक पदों की जगह पर 147 नए पदों को सृजित किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने नागरिक उड्डयन विभाग के कामकाज में और ज्यादा कार्यकुशलता लाने के लिए इस विभाग के पुनर्गठन को भी मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed