{"_id":"60ccb37c50b9fa10404d40db","slug":"punjab-cabinet-approved-creation-of-798-posts-of-civilian-support-staff-in-investigation-bureau","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कैबिनेट: इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो में विशेषज्ञ पद सृजित करने को दी हरी झंडी, दो अन्य विभागों का होगा पुनर्गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कैबिनेट: इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो में विशेषज्ञ पद सृजित करने को दी हरी झंडी, दो अन्य विभागों का होगा पुनर्गठन
Fri, 18 Jun 2021 08:32 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 18 Jun 2021 08:32 PM IST
सार
कैबिनेट ने सहकारिता विभाग की वर्ष 2018-19, श्रम विभाग की वर्ष 2017-18, स्कूल शिक्षा की 2018-19 और सामाजिक सुरक्षा एवं महिला व बाल विकास और जल स्रोत की वर्ष 2019-20 के लिए वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्टों को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट की बैठक।
- फोटो : @capt_amarinder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन में जांच की समूची कार्यप्रणाली में और अधिक सुधार लाने के लिए मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को सिविलियन सपोर्ट स्टाफ के 798 पद सृजित करने को हरी झंडी दे दी। ये पद 915 सिपाहियों के पद खत्म करने के चलते बिना किसी वित्तीय बोझ के भरे जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की वर्चुअल मीटिंग के बाद सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन पदों का सृजन करने के फैसले का उद्देश्य जांच के कामकाज को और बढ़ाना है। कैबिनेट ने पुनर्गठन संबंधी जरूरी नियम बनाने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है।
विज्ञापन
नए बनाए जा रहे पदों में से कानूनी क्षेत्र में 157 पद (120 सहायक लीगल अफसर, 28 लीगल अफसर, 8 लीगल सलाहकार और एक मुख्य लीगल सलाहकार), फॉरेंसिक क्षेत्र में 242 पद (150 सहायक फॉरेंसिक अफसर, 60 फॉरेंसिक अफसर, 31 सीनियर फॉरेंसिक सुपरवाइजर और एक मुख्य फॉरेंसिक अफसर), सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 301 पद (214 सूचना प्रौद्योगिकी सहायक सॉफ्टवेयर, 53 सूचना प्रौद्योगिकी अफसर, 33 कंप्यूटर/डिजिटल फॉरेंसिक अफसर और एक मुख्य सूचना प्रौद्योगिकी अफसर) और वित्तीय क्षेत्र में 70 सहायक वित्तीय जांचकर्ता, 27 वित्तीय अफसर और 1 मुख्य वित्तीय अफसर शामिल हैं।
विज्ञापन
पेडा और चीफ इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर विभागों के पुनर्गठन को मंजूरी
मंत्रिमंडल ने पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) में पुनर्गठन के तहत 29 खाली पद सृजित करने को हरी झंडी दे दी। इन पदों में 15 मैनेजर, 5-5 सहायक मैनेजर और क्लर्क कम डाटा एंट्री ऑपरेटर (केंद्रीय पूल में से लिए जाएंगे), दो सहायक मैनेजर (लेखा), 1-1 प्रोग्रामर और सहायक मैनेजर (लोक संपर्क) शामिल हैं।
ग्रुप-डी के सभी पदों को डाइंग काडर घोषित कर खत्म कर दिया गया है। आगे की भर्ती आउटसोर्सिंग के आधार पर होगी। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत चीफ इलेक्ट्रिकल विभाग में 38 पदों को सरेंडर करते हुए 21 खाली पद भरने को भी मंजूरी दे दी। ये पद सहायक इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर, लाइन सुपरिंटेंडेंट और क्लर्क के 6-6 और स्टेनो टाइपिस्ट के 3 पद हैं।
इसके अलावा ग्रुप-डी के सभी पदों को डाइंग काडर घोषित कर खत्म करने और आगे की भर्ती आउटसोर्सिंग के जरिए करने का फैसला किया गया। सरेंडर किए गए पदों में 15 लाइन सुपरिंटेंडेंट, 13 सहायक इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर, 3 क्लर्क, स्टेनो टाइपिस्ट और कार्यकारी इंजीनियर (2-2 प्रत्येक) और ड्राफ्टमैन, चालक और स्वीपर (1-1 प्रत्येक) थे।