फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab budget session second day all update

Punjab: मान बोले- पंजाब का पैसा खाने वालों से लेंगे हिसाब, बाजवा ने कहा- CM साहब आप भी बच नहीं पाओगे

Mon, 06 Mar 2023 02:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Mar 2023 02:45 PM IST
सार

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जेल में गैंगस्टर सभी सुविधाओं का मजा ले रहे हैं। जेल अधिकारियों को सस्पेंड करना काफी नहीं है। आज सरकार को बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा जाएगा। विधानसभा में मोहाली के फेज 1 खोखा मार्किट को  हटाने का मुद्दा उठा। इस पर मंत्री अमन अरोड़ा ने जवाब दिया कि मामला हाईकोर्ट में है। फिर भी वे पीड़ितों के साथ मीटिंग को तैयार हैं।  

विज्ञापन
Punjab budget session second day all update
विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सदन में मुख्यमंत्री भगवंत मान और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विपक्ष के नेताओं पर विजिलेंस की कार्रवाई पर बाजवा के सवाल के साथ शुरू हुई बहस आरोप-प्रत्यारोप में बदल गई। सीएम मान ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले किसी नेता को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, बाजवा ने इसे चुनौती की तरह स्वीकार करते हुए कहा कि सरकार जो चाहे कर ले। उन्हें किसी का डर नहीं है।

विज्ञापन


राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा, मैं राघव चड्ढा का बयान पढ़ रहा था, जिसमें कहा गया कि सीबीआई, ईडी और एनआईए हर दिन विपक्षी नेताओं के खिलाफ छापे मार रही हैं। ऐसे में भाजपा का झंडा उनके कार्यालयों में लगाया जाना चाहिए। बाजवा ने कहा, उसी तरह पंजाब में विजिलेंस के दफ्तर पर आप का झंडा लगा देना चाहिए। इस पर सीएम तुरंत सीट से उठे और कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिसने भी पंजाब का पैसा खाया है, उससे पूरा हिसाब लिया जाएगा। चाहे अपना हो या पराया। भ्रष्टाचारी तो भ्रष्टाचारी ही है। उन्होंने बाजवा से कहा, आपके बीच अब भी कई भ्रष्टाचारी बैठे हैं। चिंता न करें, सभी का नंबर आएगा। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री (कैप्टन अमरिंदर सिंह) ने कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं की सूची बनाई थी लेकिन आपके हाईकमान ने इसे सार्वजनिक नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पंजाब की जनता की एक-एक पाई का हिसाब होगा। बाजवा ने आप सरकार के नेताओं पर कार्रवाई नहीं किए जाने का सवाल उठाया। जवाब में सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी का अगर कोई नेता गलती करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बाजवा ने पूछा-फौजा सिंह सरारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई? सीएम ने कहा- जांच के बाद ही कार्रवाई की जाती है और जांच में समय लगता है। 

जांच की जा रही है। सीएम ने तंज कसते हुए बाजवा से पूछा कि कांग्रेस के कैप्टन, सुनील जाखड़, गुरदीप कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू, मनप्रीत बादल और फतेह जंग बाजवा कहां हैं? पार्टी बदल दी तो इसका मतलब यह नहीं कि बच जाओगे। पंजाब का पैसा खाया है तो अंदर जरूर जाओगे।

सीएम ने बाजवा से कहा कि वह पंजाब की बदनामी झेल सकते हैं लेकिन कांग्रेस की नहीं झेल सकेंगे। मान ने कहा कि जी-20 काउंसिल की बैठक को लेकर कांग्रेसी सांसद ने अफवाह फैला दी। इसके बाद बाजवा ने भी मुख्यमंत्री को कार्यवाई की चुनौती देते हुए बहस का विषय बदल दिया। उन्होंने कहा- कांग्रेस भी भ्रष्टाचारियों की पोल खोलेगी। 



मान साहब आप भी बच नहीं पाओगे। सिसोदिया के बाद कई अंदर जाएंगे। इस पर मान ने भी जवाब दिया- जो कर सकते हो कर लो। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मोदी और अडानी के रिश्ते के बारे में सवाल तो उठाते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस सरकारों ने ही अडानी को खदानें दी हुई हैं। इस पर बाजवा ने कहा कि दिल्ली में अडानी को क्या कुछ दिया गया है, अभी न पूछें। तब मान बोले- ढके रहो, काफी कुछ निकलेगा।

शेर के जवाब में शेर
इस बीच, मुख्यमंत्री ने एक शेर सुनाया- 'माना मेरी कमीज पर लाखों दाग हैं पर खुदा का शुक्र है धब्बा नहीं है।' जवाब में बाजवा ने कहा- 'धब्बा नहीं, यह कमीज ही फटने वाली है।'





केजरीवाल की गारंटी पर सवाल
हस के दौरान बाजवा ने अरविंद केजरीवाल द्वारा रेत से 20 हजार करोड़ रुपये सालाना हासिल करने की गारंटी पर भी सवाल उठाया, जिस पर मान ने कहा कि वह बजट पर बहस के दौरान इसकी जानकारी देंगे। बताएंगे कि उनकी सरकार ने कांग्रेस के कितने माफिया पकड़े हैं। इनमें पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और सदन में बैठे उनके चहेते नेता भी शामिल हैं। सभी के कच्चे-चिट्ठे बहुत बड़े-बड़े हैं।

उन्होंने सवाल किया कि साढ़े 5 रुपये प्रति फुट के हिसाब से रेत की खदानें कांग्रेस के कार्यकाल में क्यों नहीं चलाई गई? बाजवा ने पीएसपीसीएल के घाटे का सवाल भी उठाया- 'क्या पंजाब सरकार पीएसपीसीएल का 22 हजार करोड़ रुपये का घाटा पूरा करेगी? क्योंकि पूरे पंजाब में यह चिंता है कि इस बार गेहूं की फसल के दौरान बिजली नहीं आने वाली, क्योंकि पहले से बिजली बाधित हो रही है। पीएसपीसीएल ने अपने वेतन के लिए 500 करोड़ रुपये बैंक से कर्ज लिया है।'



एसएसपी की नियुक्ति पर विवाद
बाजवा ने कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह डिंपा के भाई हरमनबीर सिंह गिल को श्री मुक्तसर साहिब का एसएसपी लगाए जाने के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री को घेरा, जिसके जवाब में मान ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में भी हरमनबीर सिंह गिल को मोगा का एसएसपी लगाया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed