फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Budget Session cm bhagwant mann all update news in hindi

Punjab News: विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, बाजवा-वड़िंग समेत नौ कांग्रेस विधायकों को सदन से बाहर निकाला

Wed, 06 Mar 2024 03:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 03:24 PM IST
सार

बजट अनुमानों पर आम बहस के दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपनी बात रखने के लिए समय मांगा, लेकिन स्पीकर ने सदन को स्थगित कर दिया। स्पीकर ने कहा कि पहले ही आवंटित समय से विपक्ष को 10 मिनट अपनी बात रखने के लिए अधिक समय दिया गया है।

विज्ञापन
Punjab Budget Session cm bhagwant mann all update news in hindi
सदन से बाहर आते अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा में बुधवार को वर्ष 2024-25 के बजट पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने चर्चा के लिए अधिक समय देने की मांग की लेकिन स्पीकर ने इसे अस्वीकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस के सदस्यों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। इस पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा और अमरिंदर सिंह राज वड़िंग समेत नौ कांग्रेस विधायकों को नेम करते हुए सदन से बाहर जाने के आदेश दिए। बावजूद इसके वड़िंग ने अपना विरोध जारी रखा। वह सदन में ही धरने पर बैठ गए। बाद में मार्शलों ने उनको उठाकर सदन से बाहर कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल, वड़िंग बजट पर आम बहस के दौरान अपनी बात रख रहे थे और इस बीच स्पीकर ने उनको ये कहते हुए रोक दिया कि आपका समय पूरा हो चुका है। इसके बाद ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और वे अधिक समय देने की मांग पर अड़ गए। हंगामे के बीच ही कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने अपनी बात रखनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


शोर-शराबे के बीच स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों को चेतावनी दी कि वह खुद ही बाहर चले जाएं, नहीं तो मार्शलों की मदद ली जाएगी। इस दौरान नौ विधायकों को नेम करते हुए उन्हें पूरे दिन के लिए सदन की कार्यवाही से बाहर कर दिया। सदन की कार्यवाही भी 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप मंत्री व विधायकों के साथ उनकी जमकर बहस भी हुई। सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही मार्शलों ने वड़िंग को उठाकर सदन से बाहर कर दिया। उन्होंने इस कार्रवाई का काफी विरोध करने का भी प्रयास किया लेकिन मार्शलों ने उन्हें बाहर ले गए। स्पीकर ने कहा कि विधानसभा की तरफ से नियम बनाए जाते हैं और सभी सदस्यों का यह फर्ज है कि उन नियमों का पालन करें। 

अगर खुद ही हम नियमों का पालन नहीं करेंगे तो क्या फायदा। कांग्रेस को अपनी बात रखने के लिए तय समय से 10 मिनट का अधिक समय दिया गया था। दरअसल, कांग्रेस विधायकों के लिए 28 मिनट बहस के लिए निर्धारित किए गए थे लेकिन इसमें से अधिकतर समय नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने ले लिया। इसके बाद ही वड़िंग को बात रखने के लिए पांच मिनट का ही समय मिल पाया।

मालवा में नहर की घोषणा का बजट में प्रावधान नहीं: वड़िंग 

राजा वड़िंग ने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो कर्ज पांच साल के अंदर लिया था, उससे अधिक तो वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार आप सरकार तीन साल के अंदर ही ले लेगी। इस तरह प्रदेश में बजट को उभारने के लिए कोई खास प्रावधान नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कैपिटल एक्सपेंडिचर में 7400 करोड़ रुपये रखे गए हैं, जो काफी नहीं है। मालवा के लिए नहर की घोषणा तो कर दी गई है लेकिन इसके लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में कैसे ये नहर बनेगी, ये बजट में कहीं पर भी दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed