फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab budget session assembly was adjourned after eight and half months

Punjab Assembly: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का सत्रावसान, राज्यपाल ने दी मंजूरी; पहली बार साढ़े आठ माह चला सदन

Thu, 16 Nov 2023 09:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 16 Nov 2023 09:18 PM IST
सार

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का सत्रावसान कर दिया गया है। राज्यपाल ने 15 नवंबर को सत्र का अवसान किया था। प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल द्वारा भारत के अनुच्छेद 174 की क्लॉज (2) की सब-क्लॉज (ए) के अनुसार सौंपी शक्तियों का प्रयोग करते हुए सत्र का सत्रावसान किया गया है।

विज्ञापन
punjab budget session assembly was adjourned after eight and half months
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल के आदेश के अनुसार गत 15 नवंबर को 16वीं पंजाब विधानसभा के चौथे (बजट) सत्र का सत्रावसान कर दिया गया है। इस बजट सत्र को 20 अक्तूबर को समाप्त हुई बैठक के बाद विधानसभा स्पीकर की ओर से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल द्वारा भारत के अनुच्छेद 174 की क्लॉज (2) की सब-क्लॉज (ए) के अनुसार सौंपी शक्तियों का प्रयोग करते हुए सत्र का सत्रावसान किया गया है।

विज्ञापन


विशेष बात यह है कि सत्रावसान के साथ ही पंजाब का यह पहला बजट सत्र बन गया है, जो साढ़े आठ महीने तक जारी रहा। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने इस साल 3 से 24 मार्च तक विधानसभा का बजट सत्र बुलाया था, जिसे 24 मार्च को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद विस्तारित सत्र के रूप में 19 व 20 जून को बुलाया गया, जिसे राज्यपाल ने गैरकानूनी ठहराते हुए सत्र में पारित प्रस्तावों को अपने पास रोक लिया था। 
विज्ञापन


इसके बाद सरकार ने 20 व 21 अक्तूबर को बजट सत्र के विस्तार के रूप में ही दो दिवसीय सत्र बुलाकर तीन वित्त विधेयक पेश करने चाहे, लेकिन राज्यपाल ने इस दो दिवसीय सत्र को भी गैरकानूनी बताते हुए वित्त विधेयक सदन में पेश करने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हालात में दो दिवसीय सत्र 20 अक्तूबर को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया और पंजाब सरकार राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चली गई। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राज्यपाल के फैसलों को गलत ठहराने के बाद राज्य सरकार ने बजट सत्र के सत्रावसान के लिए राज्यपाल को पत्र लिखा, जिस पर बुधवार को राज्यपाल ने अपनी मुहर लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed