फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Budget 2024 Punjab government will emphasize on training and skill development

Punjab Budget 2024: प्रशिक्षण और कौशल विकास पर जोर, शुरू होगी पंजाब हुनर नई योजना, खुलेंगे नौकरियों के द्वार

Tue, 05 Mar 2024 08:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Mar 2024 08:51 PM IST
सार

भगवंत मान सरकार प्रशिक्षण और कौशल विकास पर जोर देगी। इसके माध्यम से सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। यही वजह है कि प्रशिक्षण और कौशल योजनाओं पर 179 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं सी पाइट प्रशिक्षण केंद्रों के लिए 46 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
Punjab Budget 2024 Punjab government will emphasize on training and skill development
Punjab Budget 2024: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बजट में पंजाब सरकार ने युवाओं के लिए नए रोजगार सृजन के साथ साथ स्वरोजगार पर फोकस किया है। खासतौर पर प्रशिक्षण और कौशल विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। इन योजनाओं के लिए अलग से 179 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। निजी और सरकारी क्षेत्र में नौकरियों देने को लेकर पंजाब सरकार ने पंजाब हुनर के नाम से नई योजना शुरू करने का एलान किया है। इसके अलावा, प्रदेश के सी पाइट प्रशिक्षण केंद्रों को मजबूत किया जाएगा। इस पर 46 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इससे युवाओं के लिए नौकरियों के नए रास्ते खुलेंगे।

विज्ञापन


पंजाब में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है और इसकी गंभीरता को समझते हुए पंजाब सरकार ने नए रोजगारों के लिए नए रास्ते तलाशने की दिशा में कदम आगे बढ़ाए हैं। सरकार का फोकस है कि युवाओं को पहले प्रशिक्षण दिया जाए, साथ ही किसी भी क्षेत्र में जाने से पहले उनकी कौशलता में निखार लाया जाए। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सरकारी नौकरियों को लेकर अपना संकल्प दोहराते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार के दो साल के कार्यकाल में प्रतिदिन औसतन 55 नौकरियां दी हैं। अब तक प्रदेश सरकार 40437 नौकरियां दे चुकी है।
विज्ञापन


सरकारी नौकरियों के अलावा, सरकार ने निजी क्षेत्र में नौकरियों और स्वरोजगार अपनाने के लिए योजनाएं शुरू की हैं। सरकार की मानना है कि सरकारी नौकरियां सीमित हैं, युवा खुद अपने हाथ का काम सीख कर पैरों पर खड़ा हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन फुलकारी से नई तकनीक सीख रहे कारीगर

इसके अलावा, ग्रामीण कारीगरों को प्रशिक्षण करने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नालाजी दिल्ली के साथ अनुबंध किया है। संस्थान की मदद से नवीनतम कौशल तकनीक कारीगरों को सिखाई जा रही हैं। इससे कारीगरों के हुनर में सुधार हो रहा है और उनको आसपास के क्षेत्र में ही रोजगार मुहैया हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed