फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Bjp State President Sunil Jakhar Resigned From Post Bjp Ahead of Panchayat Election

Punjab: पंचायत चुनाव से पहले भाजपा को झटका, जाखड़ का प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा; BJP नेता बोले- ये खबर झूठी

Fri, 27 Sep 2024 10:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 Sep 2024 10:53 AM IST
सार

पंजाब में सियासत से जुड़ी बड़ी खबर है।पंचायत चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। सुनील जाखड़ ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
Punjab Bjp State President Sunil Jakhar Resigned From Post Bjp Ahead of Panchayat Election
Sunil Jakhar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि भाजपा आलाकमान ने अभी तक जाखड़ का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से सुनील जाखड़ ने प्रदेश कार्यकारिणी की जरूरी बैठकों से दूरी बना रखी थी। सुनील जाखड़ ने इस्तीफा देने को लेकर चुप्पी साध रखी है। 
विज्ञापन


शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि सुनील जाखड़ हाईकमान से नाराज चल रहे थे। नाराजगी की वजह थी कि हाईकमान ने उन्हें नजरअंदाज कर रवनीत सिंह बिट्टू को मंत्री बना दिया। भाजपा हाईकमान ने बिट्टू को राजस्थान से राज्यसभा भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब में भारतीय जनता पार्टी में बड़ा बदलाव हुआ था। भाजपा ने पूर्व कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। 

सुनील जाखड़ ने पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद मई 2022 में भाजपा का दामन थाम लिया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया था। 

सुनील जाखड़ का राजनीतिक सफर
सुनील जाखड़ तीन बार विधायक और एक बार सांसद भी रह चुके हैं। वह पहली बार 2002 में अबोहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। जहां एक दर्जन गांवों में जाखड़ जाति की अच्छी खासी आबादी है। 2007 और 2012 में वह अबोहर से फिर विधानसभा चुनाव जीते।

इसके बाद वह गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव जीतकर सांसद भी बने। सुनील जाखड़ 2017 से 2021 के बीच पंजाब में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले उनकी जगह नवजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष बना दिया गया था। 
 

पंजाब में जाखड़ का अच्छा राजनीतिक तजुर्बा है। हिंदू और जाट समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। सुनील जाखड़ के पास पंजाब की राजनीति में बेहतरीन अनुभव के साथ-साथ गांव और शहर में अच्छी पैठ भी है। हर विधानसभा में उनका अपना एक काडर है।

पंजाब भाजपा महासचिव अनिल सरीन ने इस खबर को निराधार और झूठा करार दिया कि सुनील जाखड़ ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, "जाखड़ भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष हैं और अध्यक्ष के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।" यह विपक्षी दलों द्वारा फैलाया जा रहा झूठा प्रचार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed