{"_id":"65e5673a6508052aa00379b9","slug":"punjab-bjp-president-sunil-jakhar-comments-on-kisan-andolan-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब भाजपा प्रधान का किसानों से सवाल, कहा-जिनकी एमएसपी मांग रहे, वे फसलें पंजाब में होती ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब भाजपा प्रधान का किसानों से सवाल, कहा-जिनकी एमएसपी मांग रहे, वे फसलें पंजाब में होती ही नहीं
Mon, 04 Mar 2024 01:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:28 PM IST
सार
सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब के किसानों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पंजाब के कंधे पर बंदूक रखकर चलाई जा रही है। अगर केंद्र सभी फसलों पर एमएसपी लागू कर दे तो क्या पंजाब के किसान धान-गेहूं छोड़कर ज्वार, बाजरा, मूंग, रागी उगाएंगे? वह खुद भी किसान के बेटे हैं और किसानों के मुद्दों पर बात करने के लिए दिल्ली जाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
sunil jakhar
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा है कि बातचीत के लिए चंडीगढ़ आए केंद्र के मंत्री पंजाब में पैदा होने वाली फसलों पर एमएसपी की गारंटी देने को तैयार हो गए थे, लेकिन पेंच 23 फसलों पर एमएसपी की गारंटी का फंस गया। पंजाब के किसान नेता 23 फसलों पर एमएसपी की गारंटी मांग रहे थे। जाखड़ ने पंजाब के किसान नेताओं से सवाल किया है कि वह जिन 23 फसलों पर एमएसपी मांग रहे हैं, उससे पंजाब को क्या फायदा होगा?
पंजाब भाजपा मुख्यालय में रविवार को बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में सुनील जाखड़ ने युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत पर दुख जताते हुए, आंदोलन कर रहे किसानों की मंशा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि किसान नेता युवा वर्ग की भावनाओं से खेल रहे हैं और अपने निजी स्वार्थ के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के किसान संगठन जिन 23 फसलों पर एमएसपी दिए जाने की मांग कर रहे हैं, वह पंजाब में उगाई ही नहीं जातीं। युवाओं को अपने धरनों में बैठाने वाले किसान नेता बताएं कि पंजाब में धान-गेहूं के अलावा और कौन सी फसल वह उगाना चाहते हैं, जिसके लिए उन्हें एमएसपी चाहिए।
जाखड़ ने यह भी कहा कि राज्य के किसानों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पंजाब के कंधे पर बंदूक रखकर चलाई जा रही है। अगर केंद्र सभी फसलों पर एमएसपी लागू कर दे तो क्या पंजाब के किसान धान-गेहूं छोड़कर ज्वार, बाजरा, मूंग, रागी उगाएंगे? वह खुद भी किसान के बेटे हैं और किसानों के मुद्दों पर बात करने के लिए दिल्ली जाने को तैयार हैं, लेकिन असलियत यह है कि पंजाब के किसानों का गलत इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन
जाखड़ ने किसान शुभकरण की मौत पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि शुभकरण सिंह की मौत की घटना का सारा सच सामने आए। इस मामले में आरोपियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए, लेकिन यह युवा किसान कैसे आंदोलन में पहुंचा, इस बारे में किसान संगठन बताएंगे? पंजाबियों को बहादुरी के लिए किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि यूपी में राकेश टिकैत बड़े किसान नेता हैं, लेकिन वह वहां संघर्ष नहीं कर रहे हैं। बाकी राज्यों में 5 एकड़ तक की फसल एमएसपी पर खरीदी जाती है, जबकि पंजाब में किसानों से पूरी फसल खरीदी जा रही है। एसएसपी समस्या नहीं है बल्कि पंजाब को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। फसलों की एमएसपी पर खरीद की जरूरत अन्य राज्यों में चाहिए, लेकिन हालात यह है कि इसे लेकर पंजाब के किसान पिट रहे हैं।