फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab BJP president Ashwani Kumar Sharma Targets on Congress

अश्वनी शर्मा बोले- मैंने खुद पर हमला करवाया है तो सीएम जांच करवाएं और मुझे जेल भेज दें

Fri, 16 Oct 2020 12:25 AM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Oct 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Punjab BJP president Ashwani Kumar Sharma Targets on Congress
प्रेसवार्ता करते हुए अश्वनी शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने वीरवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधायक राजकुमार वेरका कह रहे हैं कि भाजपा ने खुद हमला करवाया। अगर मैंने खुद पर हमला करवाया है तो सीएम इसकी जांच करवाएं और मुझ पर एफआईआर करवाकर मुझे जेल में बंद कर दें। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विधायक वेरका के मुताबिक मैंने खुद पर हमला करवाया, सीएम कैप्टन का कहना है कि किसानों ने हमला किया और सांसद रवनीत बिट्टू मुझ पर हमले की जिम्मेदारी ले रहे हैं। ऐसे में जनता किस पर यकीन करे। सांसद बिट्टू द्वारा दोबारा हमले होने की चेतावनी पर अश्वनी ने कहा कि सांसद खुद कबूल रहा है कि मैंने हमला करवाया, तो मुख्यमंत्री और डीजीपी क्या कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बिट्टू को सांसद पद पर रहने का अधिकार नहीं है। अश्वनी ने कहा कि रवनीत बिट्टू हमले की प्लानिंग के लिए मेहनत न करें। वह समय और स्थान बता दें। हम लोग निहत्थे आएंगे। अश्वनी ने कहा कि वह हमलावरों की पहचान कर चुके हैं। लेकिन, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद वह अपने तर्क पंजाबियों के सामने रखेंगे। उनके पास पुख्ता सुबूत हैं। जिस दिन हमला हुआ उस दिन फेसबुक पर लाइव चलाया जा रहा था कि अश्वनी कितने बजे कहां पहुंचेंगे। जिसको जांच का जिम्मा मिला है, उन्होंने अभी तक मुझसे संपर्क नहीं किया। अश्वनी ने कहा कि पंजाब सरकार और डीजीपी का कहना है कि भाजपा नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है। लेकिन, सुरक्षा के नाम पर 2-2 होमगार्ड ही दिए हैं। 

मंडी गोबिंदगढ़: भाजपा सूबा प्रधान पर हमले के खिलाफ फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
प्रदेश भाजपा अश्वनी शर्मा पर हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला फतेहगढ़ साहिब ने वीरवार को मंडी गोबिंदगढ़ के मुख्य चौक पर कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंककर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू सरेआम अश्वनी शर्मा पर हमले की जिम्मेदारी ले रहे हैं। पंजाब सरकार को उन्हें तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए। वह केंद्रीय गृहमंत्री से मांग करते हैं कि पंजाब सरकार को तुरंत बर्खास्त करके यहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। 

बिट्टू पर दर्ज किया जाए मामला : जीवन गुप्ता
लुधियाना में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा के पंजाब महामंत्री जीवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा पर हमले के बाद भाजपाई लगातार कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। उसपर कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने अश्वनी शर्मा पर हमले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है।

बिट्टू का कहना है कि शर्मा पर हमला उन्होंने करवाया है। पुलिस किसानों पर पर्चा दर्ज करने के बजाय उनपर केस दर्ज करे। भाजपा महामंत्री जीवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा प्रशासन से मांग करती है कि सांसद रवनीत बिट्टू पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। इससे पहले भाजपा युवा मोर्चा ने हमले के विरोध में कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका।

बठिंडा: भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले के विरोध में वीरवार को सीएम का पुतला फूंका। इसकी अध्यक्षता प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भानु प्रताप राणा ने की। जिला भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान संदीप अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपनी तीन साल की नाकामियां छुपाने के लिए किसी भी तरीके से पंजाब की अमन शांति भंग करना चाहती है। प्रदेश सचिव अशुतोष तिवाड़ी ने आरोप लगाया कि पंजाब में किसान आंदोलन की आड़ में राजनीतिक आधार खो चुके विरोधी राजनीतिक दल भाजपा नेताओं हमले कर रहे हैं। 

राजपुरा: भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका कैप्टन और बिट्टू का पुतला
अश्वनी शर्मा पर हमले के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रधान गौरव गौतम की अगुवाई में मुख्यमंत्री और सांसद रवनीत बिट्टू का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन में विशेष तौर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीनू गोयल, पटियाला जिला भाजपा के प्रधान विकास शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व महिला मोर्चा की महिलाओं ने हिस्सा लेकर पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिला प्रधान विकास शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि किसानों को कांग्रेस नेता ही गुमराह कर रहे हैं। 

अमृतसर: भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने किया प्रदर्शन 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हमले से गुस्साए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष गौतम अरोड़ा की अगुवाई में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सांसद रवनीत बिट्टू के पुतले फूंक कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर गौतम अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पर हुआ जानलेवा हमला किसानों ने नहीं, बल्कि कांग्रेसियों ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed