फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Bhagwant mann Government spent Rs 24 crore on advertising in month, RTI Reveals

RTI Revelation: अपनी मशहूरी पर भगवंत मान सरकार ने एक माह में खर्च दिए 24 करोड़ रुपये, आरटीआई में खुलासे के बाद विरोध शुरू 

Sat, 18 Jun 2022 04:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Jun 2022 04:32 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि भगवंत मान की सरकार पब्लिसिटी की ऑक्सीजन पर चल रही है। वहीं भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने कहा कि अभी तक पंजाब की किसी महिला को एक हजार महीना नहीं दिया गया।

विज्ञापन
Punjab Bhagwant mann Government spent Rs 24 crore on advertising in month, RTI Reveals
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पंजाब में आप की सरकार ने अपने प्रचार पर एक महीने में 24 करोड़ रुपये विज्ञापनों पर खर्च किए हैं। यह आरोप शनिवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने आरटीआई से मिली जानकारी के आधार पर लगाया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप सरकार पब्लिसिटी के ऑक्सीजन पर जीवित है, जिस पर वह रोजाना करीब एक करोड़ रुपये खर्च करती है। राज्य में हर जगह भय का माहौल है। फिरौती की कॉल और धमकियां आने की राज्य भर से घटनाएं सामने आ रही हैं और सरकार सब कुछ ठीक होने का दावा कर रही है। यह वही पार्टी है, जिसने चुनाव से पहले वादा किया था कि सभी अतिरिक्त खर्च कम किए जाएंगे। विज्ञापनों पर इतना ज्यादा खर्च करने की क्या जरूरत पड़ी और वह भी शुरुआती दिनों में। राज्य में हर महिला को 1000 रुपये प्रति महीना देने संबंधी किए गए वादे का क्या हुआ? राजा वड़िंग ने अपने ट्वीटर हैंडल पर आरटीआई के तहत मिली जानकारी के दस्तावेज भी साझा किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या राज्य का खजाना इस तरह भरेगा : खैरा 

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने आरटीआई के तहत दस्तावेजों को ट्वीट करते हुए मान सरकार से सवाल किया है कि क्या राज्य का खजाना इस तरह भरेगा? खैरा ने कहा कि आप सरकार एक विधायक एक पेंशन से साल में 8 करोड़ बचाएगी, लेकिन एक माह में प्रचार पर इतना अधिक खर्च किया जा रहा है।

कोई काम नहीं किया तो प्रचार कैसा : सिरसा

मनजिंदर सिरसा ने कहा कि पहले तीन माह में ही आप सरकार ने 9000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया, जिसमें से अप्रैल में सरकारी प्रचार व विज्ञापनों पर 24.40 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब की किसी भी महिला को अब तक 1000 रुपये प्रति माह नहीं दिया गया है। इसके अलावा बिजली-पानी पर भी कोई सब्सिडी नहीं दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोई काम ही नहीं किया तो प्रचार कैसा?

गिरफ्तारियों से ध्यान हटाने को नाटक रचा : आप 

आप के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाब सरकार की वित्तीय स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और इसकी झलक अगले हफ्ते पेश किए जाने वाले बजट में दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त रहे पूर्व सरकार के मंत्रियों-विधायकों की लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। इनसे लोगों का ध्यान हटाने के लिए ही नए-नए नाटक रचे जा रहे हैं। कंग ने इस बात का खंडन किया कि आप सरकार ने अपने प्रचार पर बेहिसाब पैसा खर्च किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed