{"_id":"62f532e61fbef37db66e1833","slug":"punjab-bandh-of-august-12-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब बंद स्थगित: वाल्मीकि समुदाय ने वापस ली कॉल, 19 अगस्त को सीएम के साथ होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब बंद स्थगित: वाल्मीकि समुदाय ने वापस ली कॉल, 19 अगस्त को सीएम के साथ होगी बैठक
Thu, 11 Aug 2022 10:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:21 PM IST
सार
वाल्मीकि नेता कुमार दर्शन, विजय कुमार आदि ने कहा कि अगर 19 अगस्त की मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला तो पंजाब बंद की दोबारा कॉल दे दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर जिला प्रशासन के अधिकारियों और वाल्मीकि संगठनों के बीच गुरुवार देर शाम 12 अगस्त को पंजाब बंद कराने का मुद्दा हल हो गया है। वाल्मीकि समुदाय के अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला सिविल और जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर में विशेष बैठक के दौरान 12 अगस्त की पंजाब बंद की कॉल को वापस ले लिया है। वाल्मीकि संगठन राखी के पवित्र त्योहार पर अब 12 अगस्त को पंजाब बंद नहीं करवाएंगे।
विज्ञापन
अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन और डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल की अथक मेहनत के बाद वाल्मीकि समुदाय की अलग-अलग जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक 19 अगस्त को पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ तय करवा दी गई है। इसमें वाल्मीकि समुदाय के लोग अपनी मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे और मुख्यमंत्री उनकी मांगों पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
उधर, वाल्मीकि नेता कुमार दर्शन, विजय कुमार आदि ने कहा कि अगर 19 अगस्त की मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला तो पंजाब बंद की दोबारा कॉल दे दी जाएगी। जब प्रशासन के अधिकारियों ने 12 अगस्त को राखी के त्योहार और लोगों के बंद के कारण कारोबार प्रभावित होने के संबंध में बातचीत की तो त्योहार को मुख्य रखकर वाल्मीकि समुदाय के प्रतिनिधि हड़ताल स्थगित कर बातचीत के लिए सहमत हो गए।
विज्ञापन