फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Assembly Session Proceedings of second day begin all update

Punjab Assembly: पंजाब में अब सोशल आधार पर भी बनेंगे राशन कार्ड, मार्च तक कोई स्कूल नहीं रहेगा टीचर के बिना

Wed, 29 Nov 2023 01:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 29 Nov 2023 01:14 PM IST
सार

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि अब सरकार सामाजिक आधार पर राशन कार्ड बनाने की योजना तैयार कर रही है, जिसमें कोरोना पीड़ित, एचआईवी, कैंसर पीड़ित परिवार शामिल होंगे। करीब 1.57 करोड़ राशन कार्ड जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Punjab Assembly Session Proceedings of second day begin all update
विधानसभा पहुंचे मंत्री कटारूचक्क और जौड़ामाजरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। पंजाब सरकार ने एक नया कदम उठाने का फैसला किया है। अब तक राशन कार्ड आर्थिक आधार पर बनाए जाने की ही व्यवस्था थी लेकिन अब सामाजिक आधार पर भी राशन कार्ड बनाने की योजना तैयार की गई है। यह जानकारी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने पंजाब विधानसभा में एक सवाल के जवाब में दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि करीब 1.57 करोड़ राशन कार्ड जारी किए गए हैं। ऐसे परिवारों के भी राशन कार्ड बनाए गए थे, जो बड़ी गाड़ियों से आते हैं। ऐसे लोगों का राशन कार्ड सरकार ने काट दिया है। मंत्री ने कहा कि अब सरकार सामाजिक आधार पर राशन कार्ड बनाने की योजना तैयार कर रही है, जिसमें कोरोना पीड़ित, एचआईवी, कैंसर पीड़ित परिवार शामिल होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: प्लास्टिक और पॉलीथिन पर बिना विकल्प दिए रोक नहीं हो सकती कारगर, समाधान जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च तक कोई स्कूल बिना शिक्षक नहीं रहेगा-बैंस

दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान शिक्षा मंत्री हरजीत बैंस ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मार्च 2024 तक पंजाब में कोई भी स्कूल बिना शिक्षक और एकल शिक्षक वाला नहीं रहेगा।

बैंस ने कहा कि पिछली सरकारों ने शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। वर्तमान में 20 हजार स्कूलों की हालत खस्ता है, जिसे ठीक करने को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि स्कूलों की चाहरदीवारी के लिए बजट में 323 करोड़ रुपये रखे गए हैं, जिसमें से 290 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इसके अलावा स्कूल ऑफ एमीनेंस शुरू किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed