{"_id":"5942b9dc4f1c1b8b098b46b7","slug":"punjab-assembly-session-bains-suspended-for-entire-session","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विस: स्पीकर पर फेंके कागजों के बंडल, बैंस पूरे सत्र के लिए सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विस: स्पीकर पर फेंके कागजों के बंडल, बैंस पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
punjab assembly session
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन सभी मर्यादाओं को तार-तार करते हुए हंगामे की भेंट चढ़ गया। आप और उसकी सहयोगी लोक इंसाफ पार्टी के सदस्यों ने पहले तो मार्शल का घेरा तोड़कर स्पीकर की तरफ बढ़ने की कोशिश की। फिर असफल रहने के बाद उन्होंने स्पीकर की कुर्सी की तरफ कागजों के बंडल फेंकने शुरू कर दिए।
कागजों का पहला बंडल विधानसभा सचिव की कुर्सी पर गिरा। उसके बाद तेजी से उछाला गया एक ओर बंडल माननीय स्पीकर के सिर के ऊपर से पार चला गया। स्पीकर राणा केपी ने आखिरकार इस आचरण के लिए आम आदमी पार्टी के सभी सदस्यों को नेम कर दिया।
फिर उनकी सहयोगी एलआईपी के सिमरजीत बैंस को दो बार नेम करते हुए पूरे सत्र से सस्पेंड कर दिया। उन्होंने मार्शल को आदेश दिया कि सभी विधायकों को सदन से बाहर किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 10 बजे तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
अगली स्लाइड में पढ़े कैसे शुरु हुआ हंगामा...

Trending Videos
ऐसे शुरू हुआ हंगामा
punjab assembly session
ऐसे शुरू हुआ हंगामा : सदन में प्रश्नकाल के दौरान आप विधायक लगभग सभी प्रश्नों पर पूरक प्रश्न करने की कोशिश करते रहे। प्रश्नकाल समाप्त होते ही शून्यकाल में विपक्ष के नेता एचएस फूलका से स्पीकर ने अपने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर बोलने के लिए कहा लेकिन उन्होंने स्पीकर से आग्रह किया कि उनके सहयोगी सुखपाल सिंह खैरा ने जो स्थगन प्रस्ताव दिया हुआ है, उसके लिए पहले उन्हें अपनी बात रखने दी जाए।
इस पर स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार होने की जानकारी दी तो सभी आप सदस्य विरोध करते हुए वेल में आ गए। आप विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह के कथित अवैध खनन मामले को सदन में उठाते हुए उन्हें भू-माफिया करार दे दिया। खैरा की बात सुनते ही कांग्रेस विधायक मंत्री के बचाव में आ गए और हंगामा शुरू हो गया। आप सदस्यों ने वेल में नारेबाजी शुरू कर दी, हालांकि स्पीकर ने सदन की कार्यवाही जारी रखते हुए विधानसभा की कार्यकारी सलाहकार कमेटी की पहली रिपोर्ट को मंजूरी दी।
इधर, वेल में आप के सदस्य मार्शल द्वारा बनाए घेरे को धक्कामुक्की से तोड़ने की कोशिश करने लगे, लेकिन असफल रहे। आप विधायकों ने सुरक्षा की पहली लाइन को तोड़ने का प्रयास किया तो सुरक्षा कर्मियों ने स्पीकर की चेयर को अपने घेरे में ले लिया। इसके बाद सिमरजीत बैंस ने कागजात का एक बंडल स्पीकर की कुर्सी की तरफ उछाल दिया, जो सचिव की कुर्सी पर गिरा। खैरा ने भी स्पीकर की कुर्सी की तरफ जब कुछ दस्तावेज फेंके तो ट्रेजरी बैंचों से कांग्रेसी विधायकों ने आप विधायकों की तरफ कागज फेंकने शुरू कर दिए।