{"_id":"69fe2e6a4fe47bc66e0e5144","slug":"punjab-and-sindh-bank-officers-nationwide-strike-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1015298-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब एंड सिंध बैंक के अधिकारियों की देशव्यापी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब एंड सिंध बैंक के अधिकारियों की देशव्यापी हड़ताल
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में ऑल इंडिया पंजाब एंड सिंध बैंक ऑफिसर्स यूनियन के देशव्यापी आह्वान पर 8 मई 2026 को बैंक अधिकारियों ने पूर्ण हड़ताल रखी। यूनियन का कहना है कि मैनेजमेंट के तानाशाही और अड़ियल रवैये के कारण उन्हें मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा।
यूनियन के अध्यक्ष एसजीएस खेड़ा ने बताया कि ट्रांसफर विवाद को सुलझाने के लिए संगठन ने मुख्य श्रम आयुक्त, नई दिल्ली का रुख किया था। डिप्टी की सलाह पर यूनियन ने नई दिल्ली में प्रस्तावित अपना धरना तो स्थगित कर दिया पर मैनेजमेंट द्विपक्षीय वार्ता करने और मुद्दे को सुलझाने के लिए तैयार नहीं हुआ। मैनेजमेंट के इसी अड़ियल रुख के कारण बैंक अधिकारी हड़ताल पर जाने को मजबूर हुए।