फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Himachal face to face on drug issue word war between Congress and AAP

आमने-सामने: हिमाचल और पंजाब में कहां से हो रही नशे की सप्लाई...कांग्रेस MLA और AAP ने बताया, शुरू हुआ वर्ड-वॉर

Wed, 22 Jan 2025 03:56 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 22 Jan 2025 03:56 PM IST
सार

हिमाचल और पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर दोनों राज्य आमने-सामने हो गए हैं। हिमाचल कांग्रेस विधायक और पंजाब आप नेता ने नशे को लेकर एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।दोनों राज्यों के नेताओं में वर्ड-वॉर छीड़ गई है। 

विज्ञापन
Punjab and Himachal face to face on drug issue word war between Congress and AAP
आप पंजाब प्रवक्ता नील गर्ग और हिमाचल कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल सरकार के विधायक ने पंजाब पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस विधायक ने पंजाब को नशे का कारोबार करने वाला राज्य बताया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के विधानसभा हलका धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर का कहना है कि पंजाब में नशा खूब फल-फूल रहा है। पंजाब से हिमाचल में भी नशे की सप्लाई हो रही है। यही वजह है कि हिमाचल के युवा भी नशे की जद में आ रहे हैं। 

विज्ञापन


चंद्रशेखर का कहना है कि हिमाचल के युवा वर्ग में बढ़ती नशीली दवाओं की प्रवृति के लिए सीधे तौर पर पंजाब जिम्मेदार है। क्योंकि पड़ोसी राज्य पंजाब में नशा खूब बिक रहा है। पंजाब से ही हिमाचल में भी नशे की सप्लाई हो रही है। हिमाचल के विधायक ने सीधे तौर पर पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) पर भी आरोप लगाए हैं। वहीं कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर के इस बयान का पंजाब में विरोध भी होने लगा है। उनके इस बयान पर आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता नील गर्ग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

हिमाचल में तैयार होता है सिंथेटिक ड्रग्स

नील गर्ग ने कहा कि हिमाचल के विधायक ने जो बयान दिया है, यह बेहुदा, तथ्यहीन और पंजाब को बदनाम करने के लिए दिया गया है। नील गर्ग ने कहा कि हिमाचल में सिंथेटिक ड्रग्स तैयार होता है। यह आवाज हम पहले भी उठाते रहे हैं। हिमाचल में तैयार होने वाला सिंथेटिक ड्रग्स पंजाब में भी सप्लाई हो रहा है। हिमाचल में ऐसे कई पिकनिक स्पॉट हैं, जहां सिंथेटिक ड्रग खुलेआम लिया जाता है। इनमें धर्मशाला, मैक्लोडगंज और कसोल भी ऐसी जगह है जहां सिंथेटिक ड्रग सरेआम लिया जाता है। 

दूसरे राज्यों से पंजाब में आ रहा नशा

नील गर्ग ने कहा कि पंजाब को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, इसकी हम निंदा करते हैं। पंजाब वो राज्य है जिसे नशे ने बर्बाद किया है। क्योंकि पंजाब में दूसरे राज्यों से ज्यादा नशा सप्लाई होता है, जिनमें हिमाचल के साथ हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात समेत राजस्थान और इंटरनेशनल बॉर्डर से भी नशा आता है। इस वजह से पंजाब की पूरी जवानी नशे ने बर्बाद कर दी है। इसलिए ऐसे बयान देकर पंजाब को बदनाम न किया जाए। नील गर्ग ने कहा कि अगर आप अपना घर नहीं संभाल पा रहे, तुम्हारी पुलिस नशे रोकने में फेल है, तो इसमें दूसरों को बदनाम नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस नेताओं पर भी साधा निशाना

नील गर्ग ने हिमाचल कांग्रेस विधायक के बयान पर पंजाब कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधा। नील गर्ग ने कहा कि मैं पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग और वरिष्ठ नेता प्रताप बाजवा से पूछना चाहता हूं कि हिमाचल कांग्रेस के एमएलए आज पंजाब को बदनाम कर रहे हैं तो आप चुक क्यों हैं। आपकी क्या राय है कि क्या आप भी उनकी बातों से सहमत हैं। क्या आप आज पंजाब के साथ खड़े हैं और इस बयान की निंदा करेंगे। या हिमाचल के विधायक की बातों की तारीफ करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed