फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and haryana highcourt important decision on protesters

धरना प्रदर्शन करो, पर आम आदमी परेशान हुआ तो बख्शेंगे नहीं: हाईकोर्ट

Thu, 14 Dec 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Dec 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Punjab and haryana highcourt important decision on protesters
court - फोटो : Demo Pics
राजनैतिक दलों व अन्य प्रदर्शनकारियों द्वारा नेशनल और स्टेट हाईवेज सहित अन्य जगहों पर की जा रही रैलियों और धरने प्रदर्शनों पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ा रवैया अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि धरना- प्रदर्शन करना संवैधानिक अधिकार है। इससे रोकेंगे नहीं, लेकिन यदि इससे आम आदमी परेशान हुआ तो दोषियों को बख्शेंगे भी नहीं। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि भविष्य में प्रदर्शनों को किस तरह से नियोजित किया जाए, जिससे आम आदमी को परेशानी न हो। इसके लिए हाईकोर्ट ने वकीलों से सुझाव मांगे हैं जिसको आधार बनाकर आदेश जारी करेगा। हाईकोर्ट के आदेशों के अनुरूप पंजाब के एडवोकेट जनरल अतुल नंदा, अकाली दल की ओर से पेश हुए एडवोकेट हरप्रीत सिंह बराड़, सीनियर एडवोकेट पुनीत बाली, आरएस बैंस बैठक कर सुझाव देंगे।
विज्ञापन


बुधवार को सुनवाई शुरू होते ही हाईकोर्ट ने कहा कि रिहाइशी इलाकों और नेशनल और स्टेट हाईवेज और अन्य सड़कों को धरने के नाम पर रोके जाने को हाईकोर्ट बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करना मौलिक अधिकार है तो इस अधिकार के चलते सामान्य नागरिकों के अधिकारों का हनन नहीं किया जा सकता। देखने में आया है कि जब धरने लगा सड़कें रोक दी जाती हैं तो कई बार एंबुलेंस तक को भी जाने नहीं दिया जाता है और तोड़फोड़ भी कर दी जाती है।  अब इसके लिए दिशा-निर्देश तय किए जाने बेहद जरूरी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के लिए अलग से तय कर दी जाए जगह

Punjab and haryana highcourt important decision on protesters
अदालत। - फोटो : amar ujala
याचिकाकर्ता की मंशा पर उठाए सवाल
अकाली दल के वकील हरप्रीत बराड़ ने याचिकाकर्ता की मंशा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस याचिका के चलते कोर्ट के आदेशों के प्रभाव में उनके 1500 लोगों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामले दर्ज कर दिए गए हैं और उनके नुमाइंदों को नामांकन तक नहीं भरने दिया गया। कोर्ट ने कहा कि हमें राजनीति से मतलब नहीं है बल्कि आम नागरिकों की चिंता है। कोर्ट ने बराड़ को कहा कि वे अगली सुनवाई पर अपना पक्ष लिखित में रखें।

धरने के लिए अलग से तय कर दी जाए जगह
 सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट से मांग की गई कि प्रत्येक जिले में धरना- प्रदर्शन और रैलियों के लिए अलग से एक जगह तय कर दी जाए । इसके अलावा अन्य स्थान पर ऐसा करने पर पाबंदी लगा दी जाए। डीसी से इजाजत लेकर ही तय जगह पर धरने प्रदर्शन किए जाएं तांकि आम लोगों को इससे कोई परेशानी न आए। अराइव सेफ नामक संस्था ने अर्जी दायर कर मांग की है कि राजनेताओं के रोड शो पर रोक लगाई जाए। रोड शो के समय नेता के समर्थक सड़कों पर जाम लगा देते हैं जिससे आम लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोर्ट ने इस अर्जी को ऐसे ही मामलों में पहले से दायर याचिका के साथ सुनवाई करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed