{"_id":"58c2c3984f1c1bc250dc4c3e","slug":"punjab-and-haryana-highcourt-dumping-ground-chandigarh-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गारबेज डंपिंग साइट से बढ़ती बीमारियों पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गारबेज डंपिंग साइट से बढ़ती बीमारियों पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh
- फोटो : File Photo
डड्डू माजरा गारबेज डंपिंग ग्राउंड के नजदीक रहने वाले लोगों की सेहत पर पड़ रहे बुरे प्रभाव का हवाला देते हुए दाखिल जनहित याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने यूटी प्रशासन से जवाब तलब किया है। मामले में दीप्ति सिंह ने याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट के समक्ष यह मुद्दा उठाया है।
याचिका दाखिल करते हुए कहा गया कि वर्तमान में जिस स्थान पर गारबेज डंपिंग साइट है, वहां आसपास के लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसके बारे में प्रशासन से लेकर सभी वाकिफ हैं, लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। निवासियों ने इस डंपिंग ग्राउंड को शिफ्ट करने के लिए कोशिश की पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बताया गया कि इस ग्राउंड की गंदगी के कारण आसपास के लोगों का रहना तक मुहाल हो गया है। यहां से गंदी बदबू उठती है, जिससे लोग इसके नजदीक आने से भी कतराते हैं। इस ग्राउंड से आने वाली बदबू को रोकने के लिए कोई उपाय भी नहीं किया गया है।

Trending Videos
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh
- फोटो : File Photo
इस डंपिंग साइट के कारण लोगों के बीमार होने की घटनाएं बढ़ रही है और ऐसे में बच्चों को इससे सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बारिश के दिनों में लोगों की समस्याएं कहीं अधिक बढ़ जाती है और समय रहते इस दिशा में काम नहीं किया गया तो महामारी फैल सकती है।
याची ने कहा कि इससे पहले भी भोपाल में गैस त्रासदी हुई थी और कई लोगों ने जान गंवाई थी। जहां पर कचरा डाला जाता है, वहां पर जहरीली गैस बनती है, जिसके चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
याची ने हाईकोर्ट से अपील की कि इस डंपिंग ग्राउंड को आबादी से कहीं दूर शिफ्ट किया जाए ताकि लोग आराम से अपने घरों में रह सकें। हाईकोर्ट ने इस मामले में यूटी प्रशासन से जवाब तलब किया है और प्रशासन को इस बारे में अगली सुनवाई पर 24 अप्रैल को जवाब दाखिल करना होगा।