फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana High Court gave important decision

Punjab: हाईकोर्ट ने कहा- कानूनी अधिकार का इस्तेमाल, आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध नहीं

Thu, 26 Oct 2023 11:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Oct 2023 11:49 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने सुनवाई के करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा दायर शिकायत में अदालत ने रजनीश को दोषी ठहराया था और उसकी अपील खारिज कर दी गई थी। किसी के कानूनी अधिकार का लाभ उठाना उत्पीड़न या उकसावे की श्रेणी में नहीं आ सकता है।

विज्ञापन
Punjab and Haryana High Court gave important decision
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि कानूनी अधिकार का प्रयोग करना आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध नहीं माना जा सकता। पटियाला निवासी कुलदीप सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने व अन्य धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने चेक बाउंस का आरोप लगाते हुए रजनीश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। रजनीश ने खुद को बेकसूर बताया लेकिन पटियाला कोर्ट ने 2015 में उसे दोषी करार दिया था। इसके बाद निचली अदालत ने उसकी अपील को भी खारिज कर दिया था। 2016 में उसने खुद को बेकसूर बताते हुए पत्र लिखकर आत्महत्या कर ली। रजनीश की मौत के बाद याची समेत अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया। सुसाइड नोट में रजनीश ने आरोप लगाया था कि उसे याचिकाकर्ता और अन्य सह-अभियुक्तों के साथ मिल कर फंसाया गया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने सुनवाई के करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा दायर शिकायत में अदालत ने रजनीश को दोषी ठहराया था और उसकी अपील खारिज कर दी गई थी। किसी के कानूनी अधिकार का लाभ उठाना उत्पीड़न या उकसावे की श्रेणी में नहीं आ सकता है। इसी के साथ हाईकोर्ट ने याची के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed