फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Aam Aadmi Party dispute

लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में आम आदमी पार्टी के दोनों गुटों के बीच सुलह की उम्मीद कम

Thu, 01 Nov 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Nov 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
Punjab Aam Aadmi Party dispute
आप - फोटो : SELF

आम आदमी पार्टी के दोनों गुटों के बीच अब सुलह की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। पार्टी द्वारा बागी सुखपाल खैरा गुट को विश्वास में लिए बगैर लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवार घोषित करने के बाद समझौते के आसार और कम हो गए हैं। बागी खैरा गुट को पिछले दिनों मिल रहे रिस्पॉन्स के बाद आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश नेतृत्व को बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन


खैरा गुट बातचीत के लिए पहले ही कमेटी बना चुका था। लेकिन उनका आरोप था कि पार्टी की ओर से कोई बातचीत नहीं कर रहा। जिसके बाद पार्टी ने भी इसके लिए कमेटी गठित कर दी थी। लेकिन दोनों कमेटियों के बीच हुई एकमात्र बैठक बेनतीजा रही। साथ ही नया विवाद भी खड़ा हो गया। उप नेता सरबजीत कौर माणुके ने आरोप लगा दिया कि बागी गुट ने मांग की है कि सुखपाल खैरा को प्रदेश प्रधान बनाया जाए। जिसके बाद दोनों गुटों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। 

विज्ञापन

Punjab Aam Aadmi Party dispute
Sukhpal Singh Khaira - फोटो : फाइल फोटो

अभी यह विवाद निपटा नहीं था कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों का एलान कर दिया। इसमें खैरा गुट को विश्वास में नहीं लिया गया। जिससे उनकी नाराजगी और बढ़ गई है। खैरा गुट ने आठ नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। लेकिन पार्टी फिलहाल इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। पार्टी का एक बड़ा वर्ग बागी गुट समझौते के पक्ष में नहीं है। उन्हें लगता है कि खैरा गुट खुल कर पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं कर सकता। 

बागी गुट ने लोकसभा चुनाव में विरोध की चेतावनी दी है। लेकिन वे खुल कर विरोध भी नहीं कर सकेंगे। क्योंकि यह पार्टी विरोधी गतिविधि माना जाएगा और उसके चलते उनकी विधानसभा सदस्यता जा सकती है। खैरा गुट ने अलग फ्रंट बनाने का एलान किया है। लेकिन पार्टी के खिलाफ जाकर वह भी संभव नहीं है। इसलिए वे बागी गुट की शर्तों के आगे झुकने के मूड में नहीं हैं। उनकी यही कोशिश हैं कि किसी तरह सुखपाल खैरा और कंवर संधू को छोड़ कर बाकी छह विधायकों को पार्टी के साथ लाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed