फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: 5190 voters above age of 100 will vote in election 2024

Punjab: शतायु मतदाताओं के तजुर्बे से मिलेगी लोकतंत्र को ताकत, 100 से अधिक उम्र के 5,190 मतदाता डालेंगे वोट

Tue, 19 Mar 2024 04:31 PM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 04:31 PM IST
सार

प्रदेश में पहली बार अब 85 साल से ज्यादा आयु के मतदाताओं को घर बैठे वोट डालने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अभी तक यह सुविधा केवल 80 साल से ऊपर के सीनियर सिटीजन के लिए उपलब्ध थी। घर बैठे ये सीनियर सिटीजन पोस्टल बैलेट के जरिये अपना मतदान कर सकेंगे। बीएलओ बुजुर्गों से एक फॉर्म भरवाकर उन्हें बैलेट पेपर देंगे। इसके बाद बुजुर्ग उन मतों को डाक के जरिये संबंधित एआरओ को भेज देंगे। 

विज्ञापन
Punjab: 5190 voters above age of 100 will vote in election 2024
पंजाब के बुजुर्ग मतदाता। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में एक तरफ युवा मतदाता पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं, तो दूसरी बुजुर्ग मतदाता भी अपने तजुर्बे और जोश से लोकतंत्र को और ताकतवर बनाने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


इस बार चुनावी संग्राम में 100 से अधिक उम्र के 5,190 मतदाता वोट डालेंगे। उनमें मतदान के लिए भरपूर जोश है। वे अपनी आंखों के आगे प्रदेश की बदलती छवि के अनुरूप अपने मत को लेकर तैयार हैं। 5,190 मतदाताओं में से 2,092 पुरुष और 3,098 महिलाएं हैं। वहीं, 60 से 99 वर्ष की उम्र के सीनियर सिटीजन मतदाताओं की संख्या 38,56,915 है। बुजुर्गों का कहना है कि युवा देश का भविष्य हैं। उन्हें बुजुर्गों के अनुभव से फायदा उठाना चाहिए और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन


40 से 99 साल की उम्र के प्रदेश में मतदाताओं की संख्या
उम्र                      पुरुष                         महिला          थर्ड जेंडर             कुल

40 से 49 साल    21,16,072               20,82,670        138             41,98,880
50 से 59 साल    15,70,549               15,84,411          91             31,55,051
60 से 69 साल    11,24,747               11,25,326          50             22,50,123
70 से 79 साल      5,71,385                5,87,349          16             11,58,750
80 से 89 साल      1,84,495                2,02,158          03             3,86,656
90 से 99 साल       26,977                   34,408           01             61,386
कुल                  55,94,225             56,16,322         299             1,12,10,846

सीनियर सिटीजंस के चुनावी मुद्दे
- बुढ़ापा पेंशन की उम्र कम करवाना सबसे बड़ा मुद्दा है। पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के सीनियर सिटीजंस को जो बुढ़ापा पेंशन दी जाती है, उनकी मांग है कि उसकी उम्र को कम किया जाना चाहिए। दरअसल पंजाब में पुरुष बुजुर्ग को 65 साल के बाद और बुजुर्ग महिला को 58 साल के बाद सरकार की ओर से यह बुढ़ापा पेंशन दी जाती है। बुजुर्गों की मांग है कि इस उम्र को कम किया जाना चाहिए। यह मुद्दा हाल ही में पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के दौरान फिरोजपुर देहात से आम आदमी पार्टी के विधायक रजनीश कुमार दहिया ने उठाया था। विधायक ने कहा था कि उनके पास कई बुजुर्ग आते हैं और यह मांग करते हैं कि बुढ़ापा पेंशन को लेकर जो उम्र निर्धारित की है, उसे पुरुष बुजुर्ग के लिए 65 से 58 की जानी चाहिए। इसी तरह महिला बुजुर्ग के लिए 58 से 55 साल उम्र की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बुजुर्गों को हर मूलभूत सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराना भी सबसे बड़ा मुद्दा है। बुजुर्गों ने मांग की कि पंजाब सरकार द्वारा कई स्वास्थ्य योजनाओं में निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन कार्ड न बने होने के कारण उन्हें यह लाभ नहीं मिल पाते, ऐसे में बुजर्गों की मांग है कि जनता दरबार या विशेष कैंप लगाकर उनके ये कार्ड बनाए जाएं।
- बुजुर्गों ने यह मांग की कि पंजाब में सीनियर सिटीजंस होम बढ़ाए जाने चाहिए। पंजाब में कई बुजुर्ग ऐसे हैं, जिनके बच्चे विदेश जा चुके हैं। वे अकेले घर में नौकरों के सहारे रहते हैं, अगर निशुल्क सीनियर सिटीजन होम की सुविधा हो तो बुजुर्ग वहां रह सकें।

- जो बुजुर्ग प्राइवेट या सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्ति हो चुके हैं, उनकी यह मांग है कि सेवानिवृत्ति के बाद पंजाब सरकार को कोई ऐसी पॉलिसी बनानी चाहिए, जो अपनी रिटायरमेंट के बाद भी अपनी स्वेच्छा से कामकाज करना चाहता हो उसे प्रदेश के अलग-अलग विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर रोजगार मुहैया कराना चाहिए, ताकि वे बुजुर्ग अवस्था में अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed