फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pulwama Terror Attack Side Effect on india Pakistan Trade Relations

पुलवामा हमले का साइड इफेक्ट, बॉर्डर पर फंसी सीमेंट की 60 हजार बोरी, लौटने लगे हैं छुहारे के ट्रक

Mon, 25 Feb 2019 12:49 PM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 25 Feb 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत के आक्रामक रुख के चलते पाकिस्तान से कारोबार पर काफी असर पड़ा है। बॉर्डर पर सामान के कई ट्रक फंसे हुए हैं। आयातित सामान पर 200 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का असर पूरे देश की मंडियों पर दिखाई देने लगा है। अचानक घोषणा होने से अमृतसर आईसीपी पर 60 हजार पाकिस्तानी सीमेंट की बोरी रुक गई हैं। इसके अलावा छुहारे और सेंधा नमक के ट्रकों को बॉर्डर से ही लौटा दिया गया।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले तक थोक बाजार में छुहारे की कीमत 90 रुपये किलो थी, जो अब बढ़कर 150 रुपये किलो हो गई। फुटकर में यह 220 रुपये किलो बिक रहा है। सेंधा नमक के दाम में 10 से 15 रुपये की वृद्धि हुई है। सेंधा नमक (समूचा) 25 से 30 रुपये किलो है, जबकि पिसा सेंधा नमक 90 रुपये किलो मिल रहा है।
विज्ञापन


भारत में सबसे ज्यादा छुहारा पाकिस्तान से आता है और इसका सालाना कारोबार करीब 110 करोड़ रुपये है। वहीं सेंधा नमक की भी भारी मांग है और हालात यह है कि थोक बाजार में कीमत 400 रुपये बोरी से (एक बोरी में 50 किलोग्राम) 800 रुपये हो गई है। अमृतसर से मुख्य रूप से इसकी आवक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015-16 के दौरान आईसीपी के जरिए पाकिस्तान से 2414.08 करोड़ रुपये, 2017-18 में 3403.95 करोड़ और चालू वर्ष 2018-19 में नवंबर 2018 तक पाकिस्तान से 2471.72 करोड़ रुपये का सामान आयात किया गया, जिसमें ज्यादातर पाकिस्तानी सीमेंट, जिप्सम के अलावा छुहारा प्रमुख है। पाकिस्तान प्रतिवर्ष 550 करोड़ का सीमेंट बेचता है।

सीआरपीएफ के जवानों पर हमले के बाद केंद्र सरकार ने 200 फीसदी ड्यूटी बढ़ा दी है। अचानक हुई इस घोषणा से आईसीपी अमृतसर में उन कंटेनरों को भी रोक लिया गया, जो ऑन रोड थे और उसी दिन पंजाब में पहुंचने वाले थे।

अफगानिस्तान से आने वाले ड्राई फ्रूट पर असर नहीं : मेहरा

मंडी फेडरेशन ऑफ द करियाना एंड ड्राई फ्रूट कामर्शियल एसोसिएशन और ऑल इंडिया ड्राई डेट (छुहारा) एसोसिएशन प्रधान अनिल मेहरा का कहना है कि अफगानिस्तान से आने वाले ड्राई फ्रूट पर कोई असर नहीं है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय संधि है और वह सिर्फ पाकिस्तान का रास्ता इस्तेमाल कर रहे हैं। पाकिस्तान का छुहारा आना बिलकुल बंद हो गया है। आईसीपी पर 35 ट्रकों को वापस भेजा गया है क्योंकि एक ट्रक पर 32 लाख रुपये की कस्टम ड्यूटी पड़ रही थी। ऐसे में इतना महंगा माल भारत में बिकना नहीं था।

10 दिन में प्रभाव
- पाकिस्तान से आने वाले छुहार, किश्मिश, अजवाइन और सेंधा नमक की व्यापारियों ने नहीं आपूर्ति
- भारत से जाने वाला टमाटर और अन्य सब्जियों की आपूर्ति पाक को पूरी तरह रोक दी गई है

भारत से जाने वाले उत्पाद
चीनी, टमाटर, कच्ची कपास, सूती धागा, कैमिकल, प्लास्टिक, हस्तनिर्मित धागा, रंगाई की डाई

पाकिस्तान से आने वाले उत्पाद
फल, सीमेंट, पेट्रोलियम उत्पाद, थोक खनिज, अयस्क, तैयार चमड़ा, संसाधित खनिज, ड्राई फ्रूट, कच्ची कपास, मसाले, ऊन, रबर उत्पाद, एल्कोहोलिक पेय, मेडिकल उपकरण, प्लास्टिक, खेल उत्पाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed