फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pulwama Terror Attack, People gets angry on social media after Navjot singh sidhu comment

पुलवामा आतंकी हमलाः सिद्धू के बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा, कपिल शर्मा शो का कर रहे बायकॉट

Sat, 16 Feb 2019 09:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Feb 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, People gets angry on social media after Navjot singh sidhu comment
नवजोत सिंह सिद्धू

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश के 40 वीर सपूत शहीद हुए हैं।  इस पर पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी प्रतिक्रिया दी। सिद्धू की प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए। उनके बयान का असर कपिल शर्मा के शो पर पड़ता दिख रहा है। लोगों ने सिद्धू के बयान के आधार पर द कपिल शर्मा शो को निशाना बनाना शुरू कर दी। लोग सोशल मीडिया पर शो का बायकॉट कर रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे आ रहे हैं यूजर्स के कमेंट्स
एक यूजर्स ने लिखा कि द कपिल शर्मा शो का सिद्धू की वजह से बायकॉट करना चाहिए। अगर आप सच्चे राष्टवादी हैं तो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि हमें कपिल के शो का बायकॉट करना चाहिए क्यों कि वहां सिद्धू हैं। एक यूजर ने लिखा कि कपिल शर्मा सभी भारतीय आपसे निवेदन करते हैं कि सिद्धू को शो से निकालो, नहीं तो हम अपनी चैनल लिस्ट से सोनी टीवी को हटा देंगे। एक यूजर ने लिखा कि हम सबसे निवेदन करते हैं कि कपिल शर्मा शो और सिद्धू के खिलाफ कैंपेन शुरू करें।
विज्ञापन

 


 

 

 

 
दरअसल, पुलवामा आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री नवजोत सिद्धू ने कहा कि बातचीत से ही समस्या का हल निकलेगा, गालियों से नहीं। इसका परमानेंट समाधान करना होगा, आखिर कब तक हमारे जवान इस तरह शहीद होते रहेंगे।

सिद्धू ने कहा कि पुलवामा में जो हमला हुआ है, वह बेहद कायरतापूर्ण हरकत है। उसकी वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई देश नहीं होता। आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता। उनकी कोई जात नहीं होती।

सिद्धू ने कहा कि इस हमले की पूरी दुनिया में निंदा होनी चाहिए। इस हमले की तह तक जाकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। यह बेहद दर्दनाक और खौफनाक हादसा है, जिसने भारत देश को हिलाकर रख दिया है। झकझोर दिया है भारतीय जनता को इस निदंनीय घटना ने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed