फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pujab University

पीयू में नहीं बनेगा नया वीसी ऑफिस, चार करोड़ दूसरे काम पर खर्च होंगे

Tue, 30 Jul 2019 02:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
Pujab University
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में बनने जा रहा वाइस चांसलर कार्यालय अब नहीं बनेगा। इस पर खर्च होने वाली रकम अब छात्रों की सुविधाओं व अन्य कार्यों पर खर्च होगी। बताया जा रहा है कि वीसी प्रो. राजकुमार ने इसके लिए मना कर दिया है। उनकी राय है कि पहले पीयू के अति महत्वपूर्ण कार्यों के लिए बजट जारी होना चाहिए, उसके बाद अन्य कामों पर। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से पीयू को प्रख्यात संस्थानों की सूची में शामिल करने के बाद मिलने वाली रकम से यह कार्यालय बनाया जाएगा, क्योंकि प्रख्यात सूची में पीयू के आते ही हर साल 100 करोड़ रुपये मिलेंगे, जो दस साल तक मिलते रहेंगे। यह रकम पीयू को मिलेगी तो पीयू दौड़ेगा। छह माह पहले प्लान बना था कि नया वीसी कार्यालय पीयू में बनेगा। इसके लिए चार हजार स्क्वायर फीट जगह तय की गई थी। साथ ही चार करोड़ रुपये निर्माण पर खर्च होने थे। पूरा प्लान तैयार होकर फाइनेंस कमेटी के पास पहुंचा और वहां भी अप्रूवल मिल गई। इसी दौरान पीयू को केंद्र सरकार व अन्य मद से पैसे मिलने थे, लेकिन वह नहीं मिल पाए। उस पैसे के मिलने में देरी हुई। बताया जाता है कि इसी कारण वीसी कार्यालय का निर्माण रोक दिया गया। सूत्रों का कहना है कि वीसी ने सोचा की नए कार्यालय बनाने के अलावा पीयू के लिए कई जरूरी कार्य हैं जो पैसे से ही होेंगे, इसलिए कार्यालय के प्रस्ताव पर रोक लगा दी गई। मालूम हो कि वर्तमान कार्यालय में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। वीसी ऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण पटल दूसरी जगह संचालित हैं। उन्हें एक छत के नीचे लाने के लिए ऐसा प्रस्ताव तैयार किया गया था। हालांकि अभी यह प्लान आगे काम आएगा, लेकिन पहले पीयू पैसे जुटाएगा।
विज्ञापन

इनसेट--
छात्रों के लिए सिंगल विंडो पर तेजी से चल रहा काम
पीयू के छात्रों के अब सभी कार्य एक ही विंडो पर होंगे। पीयू में सिंगल विंडो सिस्टम शुरू होने जा रहा है। डिग्री हो या फिर डिप्लोमा या किसी अधिकारी के प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करवाने हों, सभी कार्य इस पर होंगे। पीयू प्रशासन ने सिंगल विंडो खोलने के लिए खाका तैयार कर लिया है। अब यह धरातल पर उतारे जाने की योजना है। पीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम पर काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed