फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Puda employee landed on the street, people upset

पुडा मुलाजिमों का संघर्ष सड़क पर, लोग परेशान

Fri, 03 Jan 2014 09:03 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Fri, 03 Jan 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
Puda employee landed on the street, people upset
पुडा मुलाजिमों के संघर्ष ने आंदोलन का रूप ले लिया है। वीरवार दोपहर मुलाजिमों ने पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के लाइट प्वाइंट पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, शुक्रवार से पुडा की सभी इकाइयों में मुलाजिम कलमबंद हड़ताल शुरू करेंगे।

हड़ताल आठ जनवरी तक चलेगी। इस दौरान मुलाजिम रोजाना आफिस जरूर आएंगे, लेकिन ऑफिस में किसी तरह का कोई काम नहीं करेंगे। इससे राज्य के सैकड़ों लोगों को परेशानी उठानी पडे़गी। क्योंकि कई शहरों में तो अधिकतर विकास के कार्य पुडा द्वारा ही किए जाते हैं।

वीरवार सुबह मुलाजिम धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान अरदास कर पांच मुलाजिमों को भूख हड़ताल पर बैठाया गया। फिर सभी मुलाजिम अपनी-अपनी शाखाओं में गए।

बाद दोपहर सभी मुलाजिम पुडा भवन के बाहर इकट्ठे हुए। मुलाजिमों के प्रदर्शन के चलते पुलिस द्वारा पहले ही काफी संख्या में कमांडों व अन्य जवान धरना स्थल पर तैनात किए गए थे। फिर मुलाजिम रोष मार्च के रूप में एजुकेशन बोर्ड के लाइट प्वाइंट पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान काफी समय तक मुलाजिम सड़क पर बैठे रहे। जिसके चलते वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस मौके मुलाजिम तालमेल कमेटी के को-कन्वीनर बलजिंदर सिंह बिल्ला ने बताया कि जब तक मुलाजिमों की मांगें पूरी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक मुलाजिम संघर्ष में जुटे रहेंगे। शुक्रवार से मुलाजिम कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल आठ जनवरी तक चलेगी। नौ जनवरी को मोहाली में राज्यस्तरीय रोष रैली आयोजित की जाएगी। इसमें पूरे राज्य के मुलाजिम शामिल होंगे।

प्रॉपर्टी की ऑक्शन पर पड़ेगा असर
मुलाजिमों की कलमबंद हड़ताल का पुडा की विभिन्न इकाइयों द्वारा की जाने वाली प्रॉपर्टी की नीलामी पर भी असर पड़ेगा। शुक्रवार को जालंधर इकाई द्वारा प्रॉपर्टी की ऑक्शन की जानी है।


लेकिन मुलाजिमों ने कलमबंद हड़ताल रखी है। इसी तरह आठ को मोहाली में बूथों की बोलियां खुलनी है। 9 जनवरी को पटियाला में प्रॉपर्टी की ऑक्शन रखी हुई है। मुलाजिमों की हड़ताल से मैनेजमेंट को बोलियां रद्द भी करनी पड़ सकती है।

यह हैं मुलाजिमों की मुख्य मांगे

मुलाजिमों को पेंशन, प्लॉट, सेवाकाल में वृद्घि की जाए, योग्यता रखते दर्जा चार मुलाजिमों को प्रमोशन दी जाए और डेली मुलाजिमों को रेगुलर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed