फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   public scourge on burrying lady dead body in graveyard

मोहाली कब्रिस्तान में महिला का शव दफनाने को लेकर हंगामा

Fri, 29 Jan 2016 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 29 Jan 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
public scourge on burrying lady dead body in graveyard

मोहाली के फेज-9 स्थित रिहायशी एरिया के पास स्थित कब्रिस्तान में एक महिला के शव को दफनाने को लेकर जबरदस्त हंगामा हो गया। इलाके के लोग शव को दफनाने का विरोध कर रहे थे। उनका आरोप था कि इलाका पूरा बसा हुआ है। शव को दफनाने से उनके बच्चे डरते हैं। जबकि मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना था कि वह वर्षों से इस जगह को कब्रिस्तान के रूम में उपयोग करते आ रहे हैं।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। देर शाम तक हंगामा चलता रहा। वीरवार शाम आखिर में उक्त एरिया में ही शव दफनाने पर सहमति बनी। जानकारी के मुताबिक, फेज-9 के रिहायशी एरिया के पास स्थित कब्रिस्तान में कुंभड़ा के मुस्लिम समुदाय के लोग एक महिला का शव दफनाने के लिए लाए थे।
विज्ञापन


यह जानकारी लगते ही लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और इसका विरोध करने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। इसके अलावा कुछ धार्मिक संस्थाओं के नेताओं भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन, पुलिस की सख्ती के चलते धार्मिक नेता वहां से चले गए। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना था कि वह काफी समय से इलाके में अपने जानकारों के शव को दफनाते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इलाके के ही नहीं बल्कि बुडै़ल एरिया के लोग भी यहां अपने शव दफनाते हैं। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले भी एक बच्चे की मौत हो गई थी तो उसके शव को भी यहां ही दफनाया गया था। ऐसे में इन लोगों का एतराज जायज नहीं है। जबकि, दूसरे वर्ग के लोगों का कहना था कि 2011 में दोनों पक्षों में समझौता हुआ था।

इसके तहत फैसला हुआ था कि मुस्लिम समुदाय के लोग यहां शव नहीं दफनाएंगे। इस दौरान पूरे दिन हंगामा चलता रहा। इसके बाद एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में शव को यहां ही दफनाया जाएगा।


बलौगी में बन रहा है कब्रिस्तान
जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने गांव बलौंगी में कब्रिस्तान बनाने के लिए 4.5 एकड़ जगह अलॉट की गई है। जहां पर कब्रिस्तान बनाने का काम पूरे जोरों से चल रहा है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में कब्रिस्तान शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed