{"_id":"3fe620616302d43e5b4c534d6ca92152","slug":"public-relations-campaign-of-aap-now-from-28-february-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल बजट के चलते 'आप' का अभियान आगे खिसका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल बजट के चलते 'आप' का अभियान आगे खिसका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Feb 2015 08:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी का जनसंपर्क अभियान रेल बजट के चलते आगामी तारीख पर खिसक गया है। पहले यह 26 फरवरी से शुरू होना था, लेकिन उस दिन रेल बजट है और निगम चुनाव के नतीजे घोषित होने हैं। इसलिए अब मुहिम 28 को शुरु होगी।
विज्ञापन
पार्टी के सूबा कंवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि 26 को पार्टी के माहिर रेल बजट के पंजाब पर असर का आकलन करने में व्यस्त रहेंगे। पार्टी 28 फरवरी को मोहाली में पंजाब के दफ्तर का उद्घाटन किया जाएगा। उसी दिन मिशन विस्तार के जिला इंचार्जों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी और स्टेट ऑर्गेनाइजिंग कमेटी की बैठकें भी होंगी। 28 को ही हाल पंजाब दा-दर्द पंजाब दा के बैनर तले जनसंपर्क मुहिम शुरु की जाएगी। जिसमें पार्टी विभिन्न सामाजिक-आर्थिक मानकों पर पंजाब की मौजूदा स्थिति लोगों के सामने लाएगी।
विज्ञापन
आजादी के बाद से सरकारों की लगातार नाकामी केचलते पंजाब के लोगों को जो भुगतना पड़ा है, वह भी सामने लाया जाएगा। जागरुकता मार्च, गोष्ठी, सेमिनार और ओपन हाउस आदि का आयोजन किया जाएगा।
चुनाव में हिस्सा लेने वालों पर कार्रवाई
आप के राष्ट्रीय नेता संजय सिंह और नेशनल कैंपेन कमेटी के मेंबर जस्सी जसराज ने फिर दोहराया है कि पार्टी पंजाब में निकाय चुनाव नहीं लड़ रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी उम्मीदवार को समर्थन नहीं दिया गया है।
अगर कोई पार्टी मेंबर किसी उम्मीदवार का समर्थन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उसकी सदस्यता रद की जा सकती है। अगर कोई उम्मीदवार प्रचार के दौरान आप के चुनाव चिन्ह झाड़ू या इसकेनेताओं की तसवीरें प्रयोग करता है तो उस पर भी कार्रवाई होगी।