{"_id":"5d8dc7908ebc3e015a222fa0","slug":"public-protest-outside-mp-kirron-kher-house-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः सांसद किरण खेर नहीं मिलीं तो घर के बाहर लोगों ने दिया धरना, बोले- ज्ञापन तो लेना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः सांसद किरण खेर नहीं मिलीं तो घर के बाहर लोगों ने दिया धरना, बोले- ज्ञापन तो लेना चाहिए
Fri, 27 Sep 2019 01:55 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर के सेक्टर 7 स्थित आवास का घेराव करने आए लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को थाने ले गई, जहां से उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। व्यायस ऑफ एच/बी सोसाइटीज सेक्टर 48 से 51 के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में सांसद किरण खेर के आवास पर धरना दिया। लोग सुबह आठ बजे ही सांसद के आवास पर पहुंच गए। लोगों के पहुंचते ही काफी संख्या में पुलिस आ गई। जब सांसद किरण खेर नहीं मिलीं तो लोगों ने जोरदार नारेबाजी की।
सोसाइटी के कनवीनर एमएन शुक्ला ने बताया कि अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे। हम सांसद से मिलकर अपनी बात रखने के लिए आए थे, लेकिन वह नहीं मिली। लोगों ने किरण खेर और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। एमएन शुक्ला ने बताया कि सोसाइटी में रहने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। भारी संख्या में सीनियर सिटीजन हैं। इनकी संख्या काफी है। 80 वर्ष तक के लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि जिस जमीन की रजिस्ट्री का स्टांप ड्यूटी सदस्यों ने सामूहिक तौर पर दी, उसी जमीन की (फ्लैट) की सब कन्वींस डीड दोबारा से करने के हम सभी लोग खिलाफ हैं।
लोगों ने कहा कि सांसद उनका ज्ञापन लें। जब सांसद किरण खेर से मिलने की संभावना नहीं रही तो गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। जब लोग सांसद किरण खेर के निवास के बाहर पहुंचे तो सांसद के पीए रचित और उमाकांत तिवारी ने लोगों से कहा कि यहां पर प्रदर्शन न करें। मैडम से उनके सेक्टर आठ स्थित कार्यालय में मिलें, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। इस दौरान मीना शर्मा, आरएस थापर, अवतार सिंह, बीबी पुरी, अश्विनी मोदगिल, बीके महेंद्रू, सीआर अरोड़ा, गुलजार सिंह, बंत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।