{"_id":"db6f5bf038f4eb5e9a00c48de87f12d0","slug":"public-friendly-services-of-mahindra-motors","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिना टेंशन के चलाएं कार, जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिना टेंशन के चलाएं कार, जानिए कैसे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Feb 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कार रास्ते में खराब हो जाए तो टेंशन मत लीजिए। सिर्फ एक फोन कीजिए और आपकी कार ठीक करने के लिए मैकेनिक हाजिर। ऐसी ही पब्लिक फ्रेंडली सेवाएं लेकर आया है महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस।
महिंद्रा न्यू च्वाइस की यह सेवा है हेल्प फर्स्ट। यह 999 रुपये सालाना में उपलब्ध है। इस सेवा के लिए वेबसाइट या महिंद्रा न्यू च्वाइस के शो रूम पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। महिंद्रा फर्स्ट सर्विसेज ने चंडीगढ़ के लिए मोहाली और पंचकूला में वर्कशाप खोली हैं।
होटल ताज में हुई प्रेस कांफ्रेंस में कंपनी के सीईओ वाईवीएस विजय कुमार ने कहा कि सर्विस सेक्टर में कार चालकों को ज्यादा परेशानी होती है। कंपनी के अभी देशभर में 27 आउटलेट हैं। कंपनी अगले साल से सौ आउटलेट प्रति वर्ष खोलेगी।
विज्ञापन
पंजाब रीजन में लुधियाना, पंचकूला और मोहाली में आउटलेट खोले गए हैं। महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस में कार का 60 प्वाइंट चेक होगा। इसके अतिरिक्त यदि किसी को अपने कार के डेंट के लिए जानकारी चाहिए तो वह कंपनी की वेबसाइट पर डेंट एस्टिमेट पर जाकर इसको चेक कर सकता है।
उन्होंने कहा कि कार चालकों के लिए एएमसी में आठ से पंद्रह हजार रुपये और एसएमसी के लिए पांच से दस हजार रुपये खर्च करना होगा।
इससे पहले पंचकूला वर्कशॉप का पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया और मोहाली वर्कशॉप का एसएएस नगर में उद्घाटन किया गया। इनका उद्घाटन राजीव दुबे, प्रेसिडेंट ग्रुप एचआर महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. ने किया।