फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU wrote in front of the result - RL and filed fine, outrage among students

पीयू ने रिजल्ट के सामने लिखा- आरएल और दर्ज किया फाइन, छात्रों में आक्रोश

Fri, 23 Oct 2020 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
PU wrote in front of the result - RL and filed fine, outrage among students
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के अधिकारियों के खेल भी निराले हैं। छात्रों के रिजल्ट के आगे आरएल लिख दिया गया है। साथ ही कुछ छात्रों के नाम के आगे फाइन भी जोड़ दिया गया। इस पर छात्रों में आक्रोश है। वीरवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष निखिल नरमेटा के नेतृत्व में पीयू वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही कई मुद्दों को लेकर डीयूआई को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

एनएसयूआई अध्यक्ष निखिल नरमेटा ने कहा कि रिजल्ट के आगे आरएल लिखा गया है। इसका अर्थ बताया जा रहा है कि रिजल्ट अवेटिड है। रिजल्ट क्यों नहीं दिया जा रहा है, यह साफ नहीं किया गया। कुछ छात्रों के नाम के आगे जुर्माना भी वसूलने की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि पीयू पिछले सेमेस्टर आदि का कोई भी फाइन होता है वह तुरंत ही वसूल लेती है। उसके बाद ही छात्रों को परीक्षा देने देती है इसलिए छात्रों पर कोई फाइन नहीं बनता। उन्हें परेशान किया जा रहा है। इसका समाधान पीयू प्रशासन निकाले। साथ ही री-अपीयर के विद्यार्थियों का परिणाम भी जल्द से जल्द जारी किया जाए ताकि वह दूसरी जगह दाखिले ले सकें। जिन विद्यार्थियों के री-अपीयर एग्जाम नहीं हुए हैं वह भी करवाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि विद्यार्थियों की डीएमसी पीयू ने रोकने की कोशिश की तो उग्र प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed