फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU teachers get five platforms, smooth online studies

पीयू के शिक्षकों को मिले पांच प्लेटफार्म, ऑनलाइन पढ़ाई सुचारू

Thu, 23 Apr 2020 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
PU teachers get five platforms, smooth online studies
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के शिक्षकों को पांच नए प्लेटफार्म दे दिए हैं। इसके साथ उनकी ऑनलाइन पढ़ाई फिर सुचारू हो गई है। अचानक दो से तीन दिन पढ़ाई प्रभावित होने के कारण विद्यार्थी भी टेंशन में थे। हालांकि, उन्हें कारण बता दिए गए थे।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय की ओर से हाल ही में जांच की गई। पता लगा कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए जो जूम प्लेटफार्म प्रयोग किया जा रहा है, वह सुरक्षित नहीं है। इसमें डेटा चोरी का अंदेशा पूरा था। साथ ही कई अन्य गोपनीय चीजें भी सार्वजनिक होने का खतरा था। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को मेल किया और जूम पर प्रतिबंध लगा दिया गया। उसके बाद पीयू में ऑनलाइन पढ़ाई भी बाधित हो गई। क्योंकि इसी के जरिये शिक्षक छात्रों को पढ़ा रहे थे। इसके अलावा कुछ विभागीय सेमिनार भी स्थगित करने पड़े। पीयू की टीम ने अब शिक्षकों के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए पांच प्लेटफार्म का चयन किया है। इनमें स्काईपी मीट, गूगल हैंगआउट मीट, गो टू मीटिंग, ज्वाइन मी व इंटरमीडिया एनीमीटिंग शामिल हैं। शिक्षकों ने अपने-अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप पर इसे डाउनलोड कर लिया और इसी के साथ विद्यार्थियों को फिर से ऑनलाइन पढ़ाना शुरू कर दिया। कुछ शिक्षकों को अभी पढ़ाने में दिक्कतें आ रही हैं। उनका हल प्रशिक्षण के जरिये किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed