फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Senate election notification soon, Chancellor gives positive indication

Chandigarh News: पीयू सीनेट चुनाव की अधिसूचना जल्द कुलाधिपति ने सकारात्मक संकेत दिए

Sat, 22 Nov 2025 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
PU Senate election notification soon, Chancellor gives positive indication
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में लंबे समय से चल रहे सीनेट चुनाव विवाद के बीच शुक्रवार को रजिस्ट्रार वाईपी वर्मा दिल्ली पहुंचे और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। रजिस्ट्रार ने कुलाधिपति को पिछले कई दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शनों और छात्रों के आंदोलनों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी।
रजिस्ट्रार वर्मा ने बताया कि पीयू बचाओ मोर्चा ने 26 नवंबर को पीयू बंद का एलान किया है जिसमें प्रशासनिक कार्य और परीक्षाएं रोकने की चेतावनी दी गई है। मुलाकात के दौरान कुलाधिपति ने सीनेट की संरचना, इसकी भूमिका और चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी सभी बातें विस्तार से समझीं। उन्होंने कहा कि सीनेट चुनाव की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार ने कुलाधिपति से अनुरोध किया कि छात्रों की पढ़ाई और परीक्षाएं किसी भी हाल में प्रभावित न हों। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कामकाज में बाधा न आए और कैंपस में सामान्य माहौल कायम रहे। कुलाधिपति के सकारात्मक संकेत मिलने के बाद छात्र संगठनों और शिक्षकों में सीनेट चुनाव की तारीख और प्रक्रिया को लेकर उत्साह बढ़ गया है। मुलाकात के दौरान पीयू वाइस चांसलर रेणू विग की सचिव डॉ. सलूजा भी मौजूद रहीं। उधर, इस मामले में पीयू बचाओ मोर्चा के धरने पर बैठे छात्र नेताओं ने कहा कि लंबे समय से चुनाव अधिसूचना का इंतजार था। वहीं, शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि अब प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों में रुकावट नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed