{"_id":"628e8fb631e7a81ec2184c30","slug":"pu-s-phd-student-found-unconscious-at-home-under-suspicious-circumstances-dies-chandigarh-news-pkl4517359135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू की पीएचडी छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में घर मिली बेहोशी हालत में, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू की पीएचडी छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में घर मिली बेहोशी हालत में, मौत
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी से संगीत में पीएचडी कर रहीं गुरविंदर कौर (28) धनास स्थित घर में मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिलीं। उन्हें उल्टियां हो रही थीं। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया है। वीरवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। लुधियाना के रायकोट के गांव ताजपुर निवासी गुरविंदर कौर शादीशुदा थीं। पुलिस के अनुसार वह धनास के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में अकेली रहती थीं। गुरविंदर कौर मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक उल्टियां करने लगीं और घर के आंगन में बेहोश होकर गिर पड़ीं। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उन्हें आंगन में गिरा देख मकान मालकिन को बताया। गुरविंदर के पड़ोस में उनके साथ पीएचडी कर रही क्लास मेट रहती हैं। सभी मदद के लिए पहुंच गए। तुरंत पुलिस को कॉल की गई। साथ ही इसकी सूचना गुरविंदर कौर के पति गगनदीप को फोन पर दी गई। गगनदीप ने उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए कहते हुए कहा कि वह लुधियाना से अस्पताल पहुंच रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर टीम गुरविंदर को सेक्टर-16 अस्पताल ले गई। जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। हालांकि पीजीआई पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना सारंगपुर थाना पुलिस को दी गई।
शाम को दोस्त के साथ खाया था खरबूजा
जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे गुरविंदर कौर ने घर के पास रहने वाले अपने क्लासमेट को फोन कर कहा कि खरबूजा खाने का मन है। इसके बाद दोस्त घर आया और उन्होंने खरबूजा खाया। गुरविंदर ने शाम को पति गगनदीप से फोन पर बात की। गगनदीप ने कहा वह खाना खा रहे हैं। थोड़ी देर में फोन करेंगे। इसके बाद जब गगनदीप ने फोन किया तो गुरविंदर ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
तीन दिन पहले ली थी नई कार, दोनों की हुई थी लव मैरिज
जांच अधिकारी ने बताया कि गुरविंदर और गगनदीप की 12 दिसंबर 2021 को लव मैरिज हुई थी। गगनदीप की मां ने बताया कि दोनों बहुत खुश थे। गुरविंदर ने तीन दिन पहले ही नई कार खरीदी थी। मां ने कहा कि सब ठीक-ठाक चल रहा था। गगनदीप की लुधियाना के रायकोट में गाड़ियों की अपनी वर्कशॉप है। उनका कारों की डेंटिंग और पेंटिंग का काम है।