फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU's IAS center will be admitted without examination this year

पीयू का आईएएस केंद्र इस वर्ष बिना परीक्षा के देगा दाखिला

Fri, 08 Jan 2021 02:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
PU's IAS center will be admitted without examination this year
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के आईएएस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के केंद्र ने इस बार कोविड-19 के कारण उपजे हालातों को देखते हुए प्रवेश परीक्षा नहीं लेने का फैसला लिया है। केंद्र की निदेशक डॉ. सोनल चावला ने बताया कि केंद्र मुख्य रूप से आईएएस की प्रिलिम्स परीक्षा की तैयारी करवाता है। यह बैच चार माह की अवधि का होता है, इसमें हर विषय के प्रोफेसर उम्मीदवारों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

डॉ. सोनल ने बताया इस बार केंद्र में कोचिंग के लिए दाखिला ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा नहीं होने के कारण पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन पत्र और दाखिले की पूरी जानकारी उम्मीदवार केंद्र की वेबसाइट www.iasc.puchd.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। डॉ. सोनल ने बताया कि केंद्र अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के आईएएस उम्मीदवारों से मामूली शुल्क और अन्य श्रेणियों के छात्रों से रियायती शुल्क लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed