फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU's Dr. Suman Mor received the National Award for Outstanding Research

पीयू की डॉ. सुमन मोर को उत्कृष्ट शोध के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Fri, 04 Feb 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
PU's Dr. Suman Mor received the National Award for Outstanding Research
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुमन मोर को नवीन व पारंपरिक तरीकों के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध करने पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। इस पुरस्कार के तहत डॉ. सुमन मोर को दो लाख रुपये की राशि दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय हर साल प्रौद्योगिकी संचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करता है। देशभर के वैज्ञानिक इस पुरस्कार के लिए आवेदन करते हैं। उनमें से उत्कृष्ट वैज्ञानिक का चयन किया जाता है। डॉ. मोर पिछले 21 वर्षों से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। वह सक्रिय रूप से पेशेवरों और आम जनता के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण और कार्यशालाएं बनाने में लगी हुई हैं। डॉ. मोर ने विज्ञान संचार में विशेष रूप से बच्चों और आम जनता के लिए रुचि विकसित की। हाल ही में कोविड महामारी के दौरान डॉ. मोर ने कोरोना प्रसार को रोकने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार सामग्री के विकास का नेतृत्व किया। उनकी कॉमिक श्रृंखला किड्स, वायु और कोरोना आई, जिसके जरिए बच्चों और आम जनता को जागरूक किया गया। पहली कॉमिक 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिसे डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ ने भी अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed